{"_id":"639c56c940c0675c130e63ba","slug":"gujarat-election-2022-bansda-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bansda Assembly Seat: इस सीट पर कांग्रेस ने लगाई जीत की हैट्रिक, जानें बंसदा सीट के चुनावी समीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bansda Assembly Seat: इस सीट पर कांग्रेस ने लगाई जीत की हैट्रिक, जानें बंसदा सीट के चुनावी समीकरण
Wed, 21 Dec 2022 12:58 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 21 Dec 2022 12:58 PM IST
सार
कांग्रेस के अनंतकुमार हसमुखभाई पटेल ने भाजपा के पीयूषकुमार कांतिलाल पटेल को 35,033 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस उम्मीदवार को 1,24,477 वोट जबकि भाजपा को यहां 89,444 वोट मिले। आम आदमी पार्टी की ओर से पंकजभाई पटेल मैदान में थे। पंकजभाई अपनी जमानत भी नहींं बचा सके।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
नवसारी जिले की बंसदा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने अनंतकुमार हसमुखभाई पटेल को भाजपा के पीयूषकुमार कांतिलाल पटेल के खिलाफ मैदान में उतारा गया था। इस चुनाव के नतीजे की बात करें तो यहां कांग्रेस के अनंतकुमार हसमुखभाई पटेल ने भाजपा के पीयूषकुमार कांतिलाल पटेल को 35,033 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस उम्मीदवार को 1,24,477 वोट जबकि भाजपा को यहां 89,444 वोट मिले।
आप उम्मीदवार की जमानत जब्त
आम आदमी पार्टी की ओर से पंकजभाई पटेल मैदान में थे। पंकजभाई अपनी जमानत भी नहींं बचा सके। उन्हें महज 16,178 वोट से संतोष करना पड़ा। इस सीट पर कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। पंकजभाई समेत तीन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। बंसदा सीट के कुल 3,803 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन
2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने अनंत कुमार पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा के गणपत भाई महला को 18 हजार वोटों से हराया था। यहां इस कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी तीन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
कांग्रेस ने यहां जीत की हैट्रिक लगाई
इस चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं, इसके पहले हुए दोनों चुनाव भी कांग्रेस ने ही जीते थे। तीनों बार कांग्रेस ने अनंत कुमार पटेल को ही अपना उम्मीदवार बनाया था।
जिले की चार में से तीन सीटों पर जीती भाजपा
बंसदा सीट को छोड़कर नवसारी जिले की बाकी तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। बंसदा सीट पर ही कांग्रेस को सफलता मिल सकी। 2017 में भी नवसारी जिले की चार में से तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। तब भी कांग्रेस बंसदा सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी।