{"_id":"639c4dd1ae2b021608617664","slug":"gujarat-election-2022-balasinor-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balasinor Assembly Seat: कांग्रेस यहां नहीं लगा पाई जीत का चौका, भाजपा ने की दमदार वापसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Balasinor Assembly Seat: कांग्रेस यहां नहीं लगा पाई जीत का चौका, भाजपा ने की दमदार वापसी
Tue, 20 Dec 2022 03:45 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 20 Dec 2022 03:45 PM IST
सार
भाजपा के अजीत सिंह चौहान ने कांग्रेस के मान सिंह चौहान को 51,422 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस उम्मीदवार को 41,079 वोट जबकि भाजपा को यहां 92,501 वोट मिले। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी रही। इसके प्रत्याशी उदयसिंह चौहान को 39,569 वोट मिले।
विज्ञापन
Bjp flag, congress flag
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
पंचमहल जिले की बालासिनोर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अजीत सिंह चौहान को कांग्रेस के मान सिंह चौहान के खिलाफ मैदान में उतारा गया था। इस चुनाव के नतीजे की बात करें तो यहां भाजपा के अजीत सिंह चौहान ने कांग्रेस के मान सिंह चौहान को 51,422 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस उम्मीदवार को 41,079 वोट जबकि भाजपा को यहां 92,501 वोट मिले।
इस चुनाव में तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी रही। इसके प्रत्याशी उदयसिंह चौहान को 39,569 वोट मिले जो कुल वोट का 21.71 फीसद रहा। इसके अलावा पांच उम्मीदवार ऐसे भी रहे जिनकी जमानत जब्त हो गई। नोटा को यहां 2,724 वोट मिले।
विज्ञापन
भाजपा ने कांग्रेस को जीत का चौका लगाने से रोका
इस चुनाव में भले ही भाजपा को जीत मिली हो लेकिन इससे पहले के तीन चुनावों में विपक्षी कांग्रेस को ही जीत मिलती रही हैं। 2007, 2012 एवं 2017 के चुनावों में कांग्रेस ने लगातार जीत दर्ज की थी। वहीं, 2002 में इस सीट पर भाजपा के राजेश पाठक जीते थे।
2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस ने अजीत सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजपा के मान सिंह चौहान को दस हजार वोटों से हराया था। यहां इस कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इन दोनों के अलावा बाकी तीन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। इस सीट के चुनावी इतिहास की बात करें तो यहां भाजपा की ये चौथी जीत है। 2022 से पहले पार्टी 2002, 1995 और 1990 में इस सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस को इस सीट पर अब तक सात बार जीत मिल चुकी है।