फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2022 AAP has released the fourth list of 12 candidates so far 41 have been announced

Gujarat Election 2022: आप ने जारी की 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची, अब तक 41 प्रत्याशियों का एलान

Thu, 06 Oct 2022 06:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Oct 2022 06:55 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने इससे पहले भाजपा शासित राज्य में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022 AAP has released the fourth list of 12 candidates so far 41 have been announced
arvind kejriwal and manish sisodia - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने गुरुवार को 12 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची का एलान कर दिया। लिस्ट में शिक्षकों, व्यापारियों और आदिवासियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने इससे पहले भाजपा शासित राज्य में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवारों की चौथी सूची में 12 सीट शामिल हैं, जिनमें से दो गरबाड़ा और गंडवी अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। इन 12 में से दो सीट 2017 में कांग्रेस ने जीती थी, जबकि 10 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इन दर्जन भर सीट में से दो अमराईवाड़ी और वटवा अहमदाबाद शहर में हैं, जबकि एक लिंबायत सूरत शहर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात आप के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने बताया कि उम्मीदवारों की सूची में हिम्मतनगर सीट से निर्मलसिंह परमार, गांधीनगर (दक्षिण) के दौलत पटेल का नाम है। इसके अलावा कुलदीप वाघेला (साणंद सीट), बिपिल पटेल (वटवा), भरत पटेल (अमरईवाड़ी), रामजीभाई चुडासमा (केशोद), नटवरसिंह राठौड़ (थसरा, खेड़ा जिला), तख्तसिंह सोलंकी (शहर, पंचमहल जिला), दिनेश बरिया (कलोल, पंचमहल जिला), शैलेश भाभोर (गरबाड़ा), पंकज तायडे (लिंबायत, सूरत) और पंकज पटेल (गंडवी) को टिकट दिया गया है।


भाजपा तथा विपक्षी कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने तीन उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed