फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2022, 300 Muslims including Congress workers, join BJP in Bharuch

Gujarat Election: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कार्यकर्ताओं समेत 300 मुस्लिम नेता भाजपा में शामिल

Wed, 21 Sep 2022 01:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरूच Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 21 Sep 2022 01:01 PM IST
सार

भाजपा विधायक अरुणसिंह राणा ने  कहा कि भरूच क्षेत्र कांग्रेस का मजबूत गढ़ था और अब लोगों ने भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी है क्योंकि वे विकास चाहते हैं।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022, 300 Muslims including Congress workers, join BJP in Bharuch
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के कई मुस्लिम नेता - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व गढ़ भरूच के विभिन्न गांवों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित 300 से अधिक मुस्लिम बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा विधायक अरुणसिंह राणा ने बंबूसर गांव के सरपंच गुलाम पटेल समेत नए सदस्यों का भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

विज्ञापन


मैं रोमांचित हूं कि मुसलमान अब भाजपा में आ रहे: अरुणसिंह राणा
राणा ने कहा कि मैं रोमांचित हूं क्योंकि मुसलमान भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे संपर्क करने लगे हैं। भरूच क्षेत्र कांग्रेस का मजबूत गढ़ था और अब लोगों ने भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी है क्योंकि वे विकास चाहते हैं। भरूच शहर से 19 किलोमीटर दूर मुस्लिम बहुल बंबूसर गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा महासचिव दिग्विजयसिंह चुडास्मा, भाजपा अल्पसंख्यक विंग के नेता सलीम खान पठान और मुस्तफा खोड़ा भी शामिल हुए।
विज्ञापन


इन गांवों से शामिल हुए मुस्लिम नेता
भाजपा नेता ने कहा कि सबसे पहले बंबूसर गांव के प्रवेश द्वार पर भाजपा के झंडे भी फहराए गए। नए सदस्य बंबूसर, वेलेदिया, वालेज, सेगवा, कहन, चिपफोन, लुवारा, जनोद समरोद, कोठी गांवों से थे। भाजपा का आदर्श वाक्य सौनो साथ, सौनो विकास और सौनो विश्वास है। अगर कोई हमसे संपर्क करता है तो हम विकास कार्य करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed