केंद्रीय मंत्री का राहुल पर निशाना- धर्म और विश्वास से पैदा होती है आस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीए मोदी का मंदिर जाना भी स्वाभाविक है वो कांग्रेसी नेताओं की तरह पहली बार मंदिर नहीं जा रहे हैं। कांग्रेस के कुछ नेता हैं जो गुजरात की धरती पर पहुंचते ही मंदिर मंदिर पहुंच रहे हैं जो आज तक कभी मंदिर नहीं गए थे।
पढ़ें: राहुल गांधी बोले- मौका मिलते ही जाता हूं मंदिर, केदारनाथ भी गया था, क्या वो गुजरात में है?
वैसे तो राहुल ने अपने मंदिर जाने के मामले में सफाई देते हुए कहा है कि वह गुजरात के जिस भी मंदिर में गए, वहां से उन्होंने गुजरात के लोगों के सुनहरे भविष्य की कामना की। राहुल ने यह भी पूछा कि मंदिर में किसी का जाना मना है क्या? इससे पहले मंगलवार (12 दिसंबर) की सुबह राहुल गुजरात के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे थे। अहमदाबाद में स्थित इस मंदिर की स्थापना महंत नरसिंह दास ने की थी, यह मंदिर तकरीबन 150 साल पुराना है।
Religion & faith comes naturally to a person. For PM Modi it's a natural way of life, not like Congress leaders who, as soon as they touch 'dharti' of Gujarat, start visiting temples & never visit one in their backyard in Delhi: Jitendra Singh, MoS PMO pic.twitter.com/ghsUrRRCgJ
— ANI (@ANI) December 12, 2017
वहीं राहुल का सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना किए जाने के बाद भी काफी विवाद हुआ था। उस दौरान राहुल गांधी ने सोमनाथ मंदिर में गैर हिंदू के तौर पर नाम दर्ज कराए जाने पर विवाद गहरा गया था। सोमनाथ मोंदिर में गैर हिंदू दर्शनार्थियों को दर्शन से पहले इस रजिस्टर में अपना नाम दर्ज करना पड़ता है।