गुजरात: राहुल गांधी के मंदिर से निकलते ही भीड़ ने लगाए मोदी-मोदी के नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार (10 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला बोलते हुए अपना 12वां सवाल किया। राहुल ने लिखा कि छोटे-मंझले कारोबारी त्रस्त, बड़े उद्योगपति हैं मस्त, GST और नोटबंदी की दोहरी मार, सूरत-राजकोट-अलग-अंजार, नष्ट किए गुजरात के व्यापार, क्या जवाबदारी लेगी आपकी सरकार?
मोदी के समर्थन में हुई रैली में गई थी पत्नी, घर में घुसते ही पति ने दिया 'तीन तलाक'
इससे पहले राहुल सुबह-सुबह गुजरात के श्री रणछोड़दास जी मंदिर पहुंचे, यह मंदिर खेड़ा जिले के डकोर में है। राहुल के साथ कुछ और नेता भी मंदिर में मौजूद थे। राहुल जब मंदिर से बाहर निकले तो वहां 'मोदी-मोदी' के नारे लगने लगे थे। गुजरात में कल पहले चरण का मतदान पूरा हुआ है। इसमें 89 सीटों पर वोटिंग हुई थी जिसमें 68 फीसदी मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले कम रहा है।
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोटिंग हो चुकी है, वहीं 14 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा।
यह चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बन गई है, क्योंकि पिछले तकरीबन बीस सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी ने गुजरात मॉडल का काफी जिक्र किया था। माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजों का असर 2019 पर पड़ेगा।
#WATCH: Scene outside Shree Ranchhodji Temple in Kheda's Dakor, crowd shouts 'Modi Modi' as Rahul Gandhi exits. #Gujarat pic.twitter.com/rFWEnVWy8t
— ANI (@ANI) December 10, 2017
Gujarat: Rahul Gandhi offered prayers in Shree Ranchhodji Temple in Kheda's Dakor. pic.twitter.com/2iiNX7VilY
— ANI (@ANI) December 10, 2017
22 सालों का हिसाब#गुजरात_मांगे_जवाब
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 10, 2017
छोटे-मँझले कारोबारी त्रस्त
बड़े उद्योगपति हैं मस्त
GST और नोटबंदी की दोहरी मार
सूरत-राजकोट-अलंग-अंजार
नष्ट किए गुजरात के व्यापार
क्या जवाबदारी लेगी आपकी सरकार?