{"_id":"5a2ce0c54f1c1b95188b8e49","slug":"gujarat-election-2017-pm-narendra-modi-rally-in-palanpur-banaskantha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM बोले- अय्यर ने की थी PAK अधिकारियों से मीटिंग, अहमद पटेल को CM बनाने की हुई बात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM बोले- अय्यर ने की थी PAK अधिकारियों से मीटिंग, अहमद पटेल को CM बनाने की हुई बात
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के बनासकांठा के पालनपुर में रैली की। रैली में मोदी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर पर फिर हमला बोला। मोदी ने कहा कि अय्यर ने अपने घर पर पाक के पूर्व जनरल अरशद रफीक से मीटिंग की थी जिसमें अहमद पटेल को सीएम बनाने की बात हुई थी। मोदी ने कहा कि मीटिंग में मनमोहन सिंह समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
गुजरात: अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाले पोस्टर से बवाल
विज्ञापन
मणिशंकर अय्यर का जिक्र करते हुए मोदी बोले कि गुजरात का अपमान करने वाले अय्यर ने तब के पाकिस्तान के हाई कमीशनर से मुलाकात की थी, इसके पीछे क्या राज था? पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां क्यों बार-बार अहमद पटेल को सीएम बनाने में मदद करने का भरोसा देती रही है? मोदी ने आगे कहा कि अय्यर के घर एक सीक्रेट मीटिंग भी हुई थी जिससें मनमोहन सिंह भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
The same Mani Shankar Aiyar, who insulted Gujarat, held secret meetings with Pakistan High Commissioner. What was the reason? Why are people who previously held high posts in military-intelligence establishment of Pak writing that we should help make Ahmed Patel the CM?: PM Modi pic.twitter.com/lc9G57NlKI
— ANI (@ANI) December 10, 2017
बता दें कि इससे पहले आज सुबह राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला बोलते हुए अपना 12वां सवाल किया। राहुल ने लिखा कि छोटे-मंझले कारोबारी त्रस्त, बड़े उद्योगपति हैं मस्त, GST और नोटबंदी की दोहरी मार, सूरत-राजकोट-अलग-अंजार, नष्ट किए गुजरात के व्यापार, क्या जवाबदारी लेगी आपकी सरकार?
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार (10 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला बोलते हुए अपना 12वां सवाल किया। राहुल ने लिखा कि छोटे-मंझले कारोबारी त्रस्त, बड़े उद्योगपति हैं मस्त, GST और नोटबंदी की दोहरी मार, सूरत-राजकोट-अलग-अंजार, नष्ट किए गुजरात के व्यापार, क्या जवाबदारी लेगी आपकी सरकार?
Trending Videos
चुनाव की प्रमुख तारीखें
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोटिंग हो चुकी है, वहीं 14 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा।
यह चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बन गई है, क्योंकि पिछले तकरीबन बीस सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी ने गुजरात मॉडल का काफी जिक्र किया था। माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजों का असर 2019 पर पड़ेगा।
यह चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई बन गई है, क्योंकि पिछले तकरीबन बीस सालों से गुजरात में भाजपा की सरकार है। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त मोदी ने गुजरात मॉडल का काफी जिक्र किया था। माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजों का असर 2019 पर पड़ेगा।