फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat election 2017 PM Narendra Modi public rally in Dhandhuka ahmedabad BJP congress

अयोध्या मसले पर सुन्नी बोर्ड ने सिब्बल से किया किनारा, PM मोदी बोले- ये साहसिक फैसला

Wed, 06 Dec 2017 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
Gujarat election 2017 PM Narendra Modi public rally in Dhandhuka ahmedabad BJP congress
पीएम मोदी

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद के धंधुका में रैली की। वहां पीएम ने कहा कि धंधुका के लोगों से उनका करीबी रिश्ता रहा है। PM ने भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 1956 में आज ही के दिन बाबा साहेब अंबेडकर का निधन हो गया था।

विज्ञापन


राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का जिक्र करते हुए पीएम ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल पर निशाना साधा। कोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से पेश हुए कपिल सिब्बल का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि वह मुस्लिम समाज की तरफ से पेश हुए इसपर मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वह यह कैसे कह सकते हैं कि मामले पर 2019 के चुनाव से पहले कोई फैसला ना हो? यह लोकसभा चुनाव से कैसे जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि सुन्नी वक्फ बोर्ड ने भी अदालत में अपने वकील कपिल सिब्बल की दलील से खुद को अलग रखा है। जिसकी पीएम ने भी तारीफ की और बोर्ड के फैसले को साहसिक करार देकर उन्हें बधाई दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन





ट्रिपल तलाक के मामले का जिक्र कर मोदी ने कहा कि जब मामला कोर्ट में था जब सब कह रहे थे कि मैं यूपी चुनाव की वजह से कुछ नहीं बोलूंगा, लोगों ने भी मुझसे कहा था कि बोलोगे तो चुनाव हार जाओगे, लेकिन मैं चुप नहीं रहा।

सौराष्ट्र में पाटीदार फैक्टर की काट के लिए भाजपा का ओबीसी पर जोर

पीएम ने कहा कि एक परिवार ने बाबा साहेब अंबेडकर और सरदार पटेल के साथ काफी अन्याय किया है। मोदी ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस पर पंडित नेहरू का पूरा अधिकार हो गया था तब उन्होंने पूरी कोशिश की थी कि अंबेडकर को संविधान सभा में जगह ना मिले। पीएम ने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार के रहते अंबेडकर को भारत रत्न नहीं मिला था।

मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने गुजरात में 'टैंकर राज' खत्म किया, इससे पहले तक यह बिजनेस कांग्रेस के नेताओं और उनके परिवार वालों के हाथ में रहता था। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि मंदिर-मंदिर घूमने से गुजरात में बिजली नहीं आई है।
 

क्यों खास है अहमदाबाद

Gujarat election 2017 PM Narendra Modi public rally in Dhandhuka ahmedabad BJP congress
पीएम मोदी
इसे भाजपा का गढ़ माना जाता है, यहां की कुल 21 विधानसभा सीटों में से 17 पर बीजेपी का कब्जा है। यहां दूसरे चरण में 14 दिसंबर को वोटिंग होनी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल भी यहीं से चुनाव लड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed