{"_id":"5a1e1eae4f1c1bce408b9d11","slug":"gujarat-election-2017-pm-narendra-modi-public-rallies-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: आज कई रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम, राहुल से भी होगा 'आमना-सामना' ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: आज कई रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम, राहुल से भी होगा 'आमना-सामना'
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में विभिन्न रैलियों को संबोधित करेंगे। ये रैलियां सोमनाथ और इसके आसपास के इलाकों में होनी हैं। बता दें कि आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गुजरात में होंगे और सोमनाथ मंदिर में मत्था टेकने के बाद चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
इवांका बोलीं- चाय बेचने से पीएम तक मोदी ने साबित किया, बदलाव मुमकिन
विज्ञापन
प्रथम चरण के चुनाव से पहले भाजपा की योजना पीएम की दो दर्जन से अधिक जनसभा कराने, चुनिंदा शहरों में रोड शो कराने की है। इससे पहले 28 नवंबर को मोदी ने गुजरात में चार रैलियां की थीं। रैलियों में मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा था कि गुजरात की माटी उनकी मां है और गुजरात के बेटे पर हो रहे हमलों के लिए जनता उनको माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
मोदी ने यह भी कहा था कि उनपर जो कीचड़ उछाली जा रही है उसका उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि कीचड़ में ही कमल उगता है। मोदी ने कहा था कि जब उनकी सरकार चीन को डोकलाम विवाद पर सबक सिखा रही थी तब कांग्रेस पार्टी के नेता चीनी राजदूत को गले लगा रहे थे। यहां मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर हमला बोला था।
मालूम हो कि दक्षिण गुजरात में 9 दिसंबर को पहले दौर का मतदान होना है। दूसरे दौर का मतदान 14 दिसंबर को होगा और नतीजों की घोषणा 18 नवंबर को की जाएगी।