फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2017 PM narendra Modi in Valsad Dharampur attacks Congress rahul gandhi

राहुल के नामांकन पर PM का वार- कांग्रेस पार्टी नहीं कुनबा, उन्हें औरंगजेब राज मुबारक

Mon, 04 Dec 2017 03:20 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 04 Dec 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Election 2017 PM narendra Modi in Valsad Dharampur attacks Congress rahul gandhi
पीएम मोदी

गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में हैं। वहां वलसाड के धर्मपुर में रैली के दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं कुनबा है और हमें औरंगजेब शासन नहीं चाहिए।

विज्ञापन


'आंखों में धूल झोंकने के लिए राहुल के खिलाफ 'डमी कैंडिडेट' ला सकती है कांग्रेस'
विज्ञापन


मोदी ने कांग्रेस के लिए कहा कि औरंगजेब राज आपको मुबारक हो, बादशाह को पता है औलाद को ही राज मिलेगा। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि उन्होंने कहा था कि क्या मुगल शासन में चुनाव होते थे? जहांगीर के बाद शहाजहां आया, क्या कोई चुनाव हुआ था? शहाजहां के बाद सबको पता था कि औरंगजेब राजा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे लोग बीजेपी के बारे में मुसलमानों के बीच अफवाह फैलाते हैं कि बीजेपी यह कर रही है, वह कर रही है, लेकिन गुजरात के लोग इतने सीधे नहीं हैं कि उनकी बातों में आ जाएं। पीएम आगे बोले कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं, लेकिन अब सब देख पा रहे हैं कि वह क्या कर रही है और मुस्लिम भी उनका असली चेहरा जान चुके हैं।

 

भावनगर में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के लोग कांग्रेस को अच्छी तरह से जानते हैं। और देखिए उन्होंने कांग्रेस को बार-बार रिजेक्ट भी किया है। उन्होंने आगे कहा कि मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि कांग्रेस वही क्यों कर रही है जो वह पहले भी कर चुकी है। जाति, संप्रदाय, गांव और शहर के आधार पर लोगों को बांटना। कांग्रेस ने फूट डालो और शासन करो की नीति समझ ली है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed