फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Eleciton 2022: Assam CM Himanta Biswa Sarma claims BJP will definitely win Gujarat

Gujarat Eleciton 2022 : असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का दावा- भाजपा गुजरात जरूर जीतेगी

Sat, 19 Nov 2022 01:56 AM IST
योगेश साहू एएनआई, सूरत।
एएनआई, सूरत। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 19 Nov 2022 01:56 AM IST
सार

Gujarat Eleciton 2022 

विज्ञापन
Gujarat Eleciton 2022: Assam CM Himanta Biswa Sarma claims BJP will definitely win Gujarat
हिमंत बिस्वा सरमा और अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Gujarat Eleciton 2022 : भाजपा के असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है गुजरात में होने जा रहे चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने अपने प्रदेश का उदाहरण दिया और कहा कि असम में पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इसकी प्रेरणा गुजरात में मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस को भी जमकर कोसा।

विज्ञापन


सूरत में शुक्रवार को आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि भाजपा गुजरात जरूर जीतेगी। हम गुजरात से प्रेरणा लेते हैं कि असम में पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए... कांग्रेस ने ऐसी मानसिकता बनाई कि अगर हमें भारत में रहना है तो हमें गुलाम मानसिकता के साथ रहना होगा न कि भारतीयों के रूप में।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सरमा ने अपने संबोधन के दौरान आम आदमी पार्टी के संस्थापक और संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल यहां हैं और कह रहे हैं कि वह नया गुजरात बनाएंगे। कोविड संकट के दौरान वह दिल्ली में ऑक्सीजन की जरूरत पूरी नहीं कर पाए, ऑक्सीजन गुजरात से ली गई थी। गुजरात तो दूर, असम, मेघालय के लोग भी उनके मोहल्ला क्लीनिक नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब पंजाब में आप की सरकार है और लोग गोलियों से मारे जा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री को बेहतर ढंग से अपने प्रदेश की देखभाल करनी चाहिए और वहां अवैध हथियारों की स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed