फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Despite 6 surgeries in 5 months the young man did not get rid of black fungus now operation will be done for the 7th time

गुजरात: पांच माह में छह बार हुई युवक की सर्जरी, फिर भी नहीं मिली ब्लैक फंगस से निजात

Wed, 26 May 2021 12:02 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 26 May 2021 12:02 PM IST
सार

गुजरात के राजकोट में रहने वाले एक शख्स को पिछले 5 माह में ब्लैक फंगस के कारण 6 बार सर्जरी करानी पड़ी। इस जानलेवा फंगल इंफेक्शन का इलाज कराने के लिए शख्स का घर तक बिक गया। डॉक्टर का कहना है कि मरीज का बचे रहना किसी चमत्कार से कम नहीं। 

विज्ञापन
Gujarat Despite 6 surgeries in 5 months the young man did not get rid of black fungus now operation will be done for the 7th time
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ दुनिया कोरोना से लड़ रही है वहीं ब्लैक फंगस नामक फंगल इंफेक्शन ने भी कोहराम मचाने में कोई कोताही नहीं बरती है। गुजरात में भी ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं। इसी बीच राजकोट में ब्लैक फंगस का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों को चिंतित कर दिया है। गुजरात के राजकोट में विमल नामक युवक की पिछले 5 महीने में 6 बार ब्लैक फंगस की सर्जरी हो चुकी है, लेकिन अभी भी उसे इस बीमारी से निजात नहीं मिली है। अब उसके सातवें सर्जरी की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन

6 सर्जरी के अलावा 39 इंजेक्शन भी लग चुके हैं
विमल की पत्नी चांदनी ने बताया कि विमल अहमदाबाद में रहते थे, जहां उन्हें नवंबर में कोरोना हुआ था। कोरोना के इलाज के दौरान विमल को ऑक्सीजन और स्टेरॉयड दिया गया था। कोरोना को मात देने के बाद विमल को ब्लैक फंगस ने घेर लिया। सबसे पहले विमल की नाक में फंगस पाया गया, जिसकी सर्जरी हुई। उसके बाद आंख, कान और उसके आसपास भी सर्जरी कराई गई। अब फंगस का संक्रमण मस्तिष्क तक पहुंच गया है, जिसकी वजह से अब मस्तिष्क की न्यूरो सर्जरी करानी है। चांदनी ने बताया कि अब तक विमल को ब्लैक फंगस के खिलाफ दिए जाने वाले 39 इंजेक्शन भी लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इलाज में घर तक बिक गया
पत्नी चांदनी ने बताया कि विमल के इलाज में घर की ज्यादातर जमा-पूंजी खत्म हो गई। यहां तक कि उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा। इलाज में अब तक करीब 41 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और अभी भी करीब 10 से 15 लाख रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने क्या कहा?
विमल का इलाज करने वाले डॉक्टर का कहना है कि कोरोना के बाद इस तरह से ब्लैक फंगस की चपेट में आकर विमल का बचे रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है। डॉक्टर के अनुसार अब तक विमल की छह बड़ी सर्जरी की जा चुकी है। जब यह मान लिया गया कि वे पूरी तरीके से ठीक हो चुके हैं तभी उनके ब्रेन में ब्लैक फंगस पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed