फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat : Dalits demonstrations , stress after arson

गुजरात: दलितों के प्रदर्शन, आगजनी के बाद तनाव

Tue, 19 Jul 2016 06:16 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 19 Jul 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
Gujarat : Dalits demonstrations ,  stress after arson
- फोटो : BBC

गुजरात के वेरावल में दलितों की पिटाई का वीडियो वायरल होने और दलितों के उग्र प्रदर्शनों के बाद सौराष्ट्र में स्थिति तनावपूर्ण है। वहां वेरावल, राजकोट, सुरेंद्र नगर और गोंडल बुरी तरह प्रभावित हैं। पुलिस के अनुसार वेरावल में कथित शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पिछले हफ्ते कुछ दलितों को तब पीटा था जब वो जानवर की खाल उतार रहे थे।

विज्ञापन


हालांकि बाद में गुजरात में शिवसेना ने अपने कार्यकर्ताओं के इस मामले से जुडे बने से इनकार किया है। सोमवार को दलितों ने उग्र प्रदर्शन किए थे और पुलिस के अनुसार सात लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री आनंदीबेन ने जांच के आदेश दिए थे और चार पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


स्थानीय पत्रकार प्रशांत दयाल के अनुसार, जिन दलितों ने आत्महत्या की कोशिश की थी, उनमें से दो की हालत गंभीर है। उनके मुताबिक सोमवार की रात गोंडल, धोराजी और जूनागढ हाइवे पर सरकारी बसों को आग लगा दी गई और राजमार्ग जाम कर दिया गया। अब वहाँ बडी संख्या में पुुलिस मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में

Gujarat : Dalits demonstrations ,  stress after arson

 गोंडल के डिप्टी एसपी एसएस रघुवंशी ने बीबीसी को बताया कि प्रदर्शनों में हिंसा पर उतर आई भीड़ पर काबू करने के लिए स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।

प्रशांत दयाल के अनुसार दलित समुदाय के लोगों ने पूरे मामले पर अपना विरोध जताने के लिए सौराष्ट्र के सुरेंद्र नगर और गोंडल में सरकारी दफ्तरों पर मरे हुए जानवर गिरा दिए हैं।

राज्य के कई दलित संगठनों ने 20 जुलाई को गुजरात बंद का ऐलान भी किया है। गुजरात में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दलितों के इस आंदोलन को समर्थन दिया है। इसके बाद क्षेत्र में सियासी सरगर्मी भी बढ गई है।

पूरे मामले की जाँच अब गुजरात पुलिस की सीआईडी शाखा करेगी। पीडित दलित युवकों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देेने की घोषणा हुई है। मामले की तेज सुनवाई के लिए एक विशेष अदालत बनाने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed