फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Construction of 12 bridges completed to run the country's first bullet train

Bullet Train: तीन घंटे में मुंबई से अहमदाबाद का सफर, बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम जारी; 12 पुल तैयार

Sun, 03 Nov 2024 11:34 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 03 Nov 2024 11:34 PM IST
सार

गुजरात में 20 नदी पुलों में से 12 नदी पुल का निर्माण पूरा किया जा चुका है। अन्य पुल जो पूरे हो चुके हैं वे धाधर (वडोदरा जिले), मोहर और वात्रक (दोनों खेड़ा जिले में) नदियों पर हैं। बुलेट ट्रेन परियोजना गुजरात (352 किमी) और महाराष्ट्र (156 किमी) को कवर करती है। 

विज्ञापन
Gujarat: Construction of 12 bridges completed to run the country's first bullet train
बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम जारी - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई से अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने को लेकर नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लि. यानी एनएचएसआरसीएल ने दिन रात एक किए हुए है। इसने 12 वें पुल का निर्माण पूरा कर लिया है, जिसकी लंबाई 120 मीटर है। इस परियोजना में इस तरह के कुल 20 पुल हैं।
विज्ञापन


तीन घंटे में पूरी होगी 508 किमी की दूरी
एनएचएसआरसीएल के अधिकारियों ने बताया, दोनों शहरों के बीच 508 किलोमीटर की दूरी बुलेट ट्रेन से तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी, जो अभी 6 से 8 घंटे में होती है। गुजरात के नवसारी जिले में खरेरा नदी पर पुल का निर्माण कार्य 29 अक्तूबर को पूरा किया गया। खरेरा अंबिका नदी की सहायक नदियों में से एक है, जो गुजरात और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में वांसदा तालुका की पहाड़ियों से निकलती है। नदी वापी बुलेट ट्रेन स्टेशन से लगभग 45 किमी और बिलिमोरा स्टेशन से 6 किमी दूर स्थित है।
विज्ञापन


12 पुलों का निर्माण कार्य हुआ पूरा
गुजरात में 20 नदी पुलों में से 12 नदी पुल का निर्माण पूरा किया जा चुका है। अन्य पुल जो पूरे हो चुके हैं वे धाधर (वडोदरा जिले), मोहर और वात्रक (दोनों खेड़ा जिले में) नदियों पर हैं। बुलेट ट्रेन परियोजना गुजरात (352 किमी) और महाराष्ट्र (156 किमी) को कवर करती है। इसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद/नडियाद, अहमदाबाद और साबरमती में कुल 12 स्टेशन बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समुद्र के अंदर सात किमी सुरंग से गुजरेगी ट्रेन
21 किमी लंबी सुरंग में से समुद्र के अंदर से गुजरने वाली 7 किमी सुरंग का काम भी शुरू हो गया है। एक सुरंग में बुलेट ट्रेन अप और डाउन दोनों ट्रैक को समायोजित करने के लिए 12.1 मीटर के व्यास के साथ समुद्र के नीचे सुरंग जमीन से लगभग 36 मीटर नीचे है। समुद्र के अंदर इतनी बड़ी व्यास वाली सुरंग का निर्माण भारत में पहली बार किया जा रहा है। इस साल 21 अक्तूबर तक परियोजना के लिए उपयोग की जाने वाली पूरी 1,389.5 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed