{"_id":"5c8bea25bdec2214516f4459","slug":"gujarat-congress-website-hacked-hardik-photo-upload-with-alleged-sex-tapes","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हैक, कथित सैक्स टेप से हार्दिक की तस्वीर अपलोड की गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हैक, कथित सैक्स टेप से हार्दिक की तस्वीर अपलोड की गई
Fri, 15 Mar 2019 11:38 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
हार्दिक पटेल (फाइल)
हार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद अज्ञात लोगों ने गुजरात कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया और उनकी फोटो अपलोड कर दी है। यह तस्वीर 2017 चुनावों से पहले सामने आए उनके कथित सैक्स वीडियो में से एक का स्क्रीनशॉट लग रहा है।
विज्ञापन
तस्वीर में पटेल से मिलते-जुलते एक व्यक्ति को बिस्तर पर एक लड़की के साथ बैठा हुआ दिखाया है और नीचे लिखा है - “हमारे नए नेता का स्वागत।”
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी के मुताबिक पार्टी की आईटी टीम ने इस खुराफात की जानकारी मिलते ही तत्काल वेबसाइट बंद कर दी। उन्होंने कहा कि यह जल्द ही ऑनलाइन हो जाएगी।
विज्ञापन