फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress releases first list of candidates for Municipal Corporation Elections

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 243 उम्मीदवारों की पहली सूची, 26 अप्रैल को होगा मतदान

Sun, 05 Apr 2026 10:26 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 05 Apr 2026 10:26 PM IST
सार

गुजरात नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस ने 243 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें अहमदाबाद और सूरत समेत सात निगम शामिल हैं। राज्य में 26 अप्रैल को मतदान और 28 अप्रैल को मतगणना होगी। भाजपा और आप ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
Gujarat Congress releases first list of candidates for Municipal Corporation Elections
वोटिंग (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

विस्तार

गुजरात में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए विपक्षी दल कांग्रेस ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 243 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने फिलहाल राज्य के 15 में से सात नगर निगमों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। इन सात नगर निगमों में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर और मोरबी शामिल हैं।
विज्ञापन


अभी तक सत्ताधारी भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान नहीं किया है। कांग्रेस ने भी अभी सभी सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में पार्टी कुछ और सूचियां जारी कर सकती है।
विज्ञापन


क्या है चुनाव का पूरा कार्यक्रम?
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, गुजरात में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस दिन 15 नगर निगमों के साथ-साथ 34 जिला पंचायतों, 260 तालुका पंचायतों और 84 नगर पालिकाओं के लिए भी वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 28 अप्रैल को की जाएगी। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, इन चुनावों में 9,992 सीटों पर 4.18 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Assam Elections: असम में राहुल ने गिनाई कांग्रेस की पांच गारंटी, सरमा को बताया देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री


नए नियमों के तहत हो रहा चुनाव
इस बार चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के संशोधित नियमों के तहत आयोजित किए जा रहे हैं। इन नए नियमों की वजह से कई जिलों में वार्डों का बड़े पैमाने पर परिसीमन और पुनर्गठन करना पड़ा है।

चुनाव की जरूरी तारीखें
चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना 6 अप्रैल को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 11 अप्रैल तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जो उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहते हैं, उन्हें 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है। 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद 28 अप्रैल को नतीजे घोषित होंगे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed