फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress MLAs say those committing violence against women should be set on fire in public and gouge out eyes of rapists

गुजरात: कांग्रेस विधायक बोलीं- महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को आग लगा देनी चाहिए, आंखें निकाल लेनी चाहिए

Tue, 08 Mar 2022 08:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Mar 2022 08:32 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस की महिला विधायकों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर चिंता व्यक्त की और भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसके शासन में ऐसे अपराधों की संख्या तेजी से बड़ी है।

विज्ञापन
Gujarat Congress MLAs say those committing violence against women should be set on fire in public and gouge out eyes of rapists
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात में कांग्रेस की एक महिला सांसद ने मंगलवार को कहा कि अत्याचार की स्थिति में महिलाओं को पुलिस की मदद का इंतजार किए बिना एक साथ आना चाहिए और अपराधी को सार्वजनिक रूप से आग के हवाले कर देना चाहए। वहीं, कांग्रेस विधायक की एक साथी विधायक ने यह सुझाव दिया कि किसी महिला को बुरी नीयत से देखने वाले व्यक्तियों और दुष्कर्म करने वालों की आंखें निकाल लेनी चाहिए।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधीनगर में कांग्रेस सेवा दल के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जिनीबेन ठाकोर ने कहा कि महिलाओं को अपने खिलाफ अत्याचार की स्थिति में पुलिस या फिर किसी के मदद करने का इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'आसपास की 50 महिलाओं को साथ आना चाहिए और अपराधी पर केरोसीन छिड़क कर उसे आग के हवाले कर देना चाहिए।'
विज्ञापन


जिनीबेन ठाकोर गुजरात के बनासकांठा जिले में आने वाली वाव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक हैं। इसी कार्यक्रम में एक और कांग्रेस विधायक चंद्रिकाबेन बरिया ने कहा कि दुष्कर्म करने वालों की आंखें निकाल लेनी चाहिए। गरबडा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली चंद्रिकाबेन ने कहा, 'मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमें भाजपा की इस सरकार में गुंडों से मुकाबला करना पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने लगाए हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ने के आरोप
भाजपा शासित गुजरात में कांग्रेस आरोप लगाती रही है कि यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं। हाल ही में, सूरत में कॉलेज जा रही एक महिला की दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। इस घटना के एक वीडियो में मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ नजर आ रही है लेकिन महिला को बचाने के लिए कोई भी आगे आता नहीं दिखा था। कांग्रेस ने राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ने का दावा भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed