{"_id":"597ebe4c4f1c1b231a8b48bf","slug":"gujarat-congress-mla-issue-in-parliament-bjp-narnendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉब लींचिंग पर सरकार ने कहा- दलित-मुस्लिम के नाम पर वोट बैंक की राजनीति न करें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मॉब लींचिंग पर सरकार ने कहा- दलित-मुस्लिम के नाम पर वोट बैंक की राजनीति न करें
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Mon, 31 Jul 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
KHARGE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के भीड़ द्वारा हिंसा के आरोपों पर केंद्र सरकार ने संसद में सफाई दी है।सरकार ने हमेशा से इसकी निंदा की है।
विज्ञापन
कांग्रेस पर पलटवार करते हुए गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि 'विरोधी दलों द्वारा सरकार आरोप लगाए जाने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लींचिग की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां पर सबसे ज्यादा लींचिंग के माामले सामने आए हैं। बताया कि 2016 में यूपी और पश्चिम बंगाल में लींचिंग के मामले सामने आए हैं। जबकि 2014 में केरल में हिंसा के बड़े मामले सामने आए।
विज्ञापन
हमारी सरकार भीड़तंत्र की हिंसा को लेकर सभी राज्यों से संपर्क में है। दलित और मुस्लिम के नाम पर वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। रिजिजू ने बताया कि राजस्थान पर हमारी सरकार ने सबसे पहले एक्शन लिया।
लोकसभा में कांग्रेस ने भीड़ के हाथों होने वाली हिंसाओं पर नाराजगी जताई थी। कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़के ने कहा था कि देश में भीड़ के हाथों होने वाली हिंसाए बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने इशारों में कहा कि बजरंग दल, विहिप व अन्य दलों को केंद्र की ओर से सपोर्ट मिल रहा है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में गो हत्या को लेकर कानून बने हैं, फिर भी लोगों की हत्याएं की वारदातें थम नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि इन वारदातों की वजह ये है कि सत्ता में बैठी बीजेपी सरकार अप्रत्यक्ष रूप से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, व अन्य दलों के गौरक्षकों को सपोर्ट कर रही है। वो किसी न किसी रुप में इन दलों से जुड़ी हुई है।
वहीं अन्नाद्रमुक के डा. गोपाल ने ऐसी घटनाओं की केंद्र, विपक्ष और मीडिया द्वारा सामूहिक जिम्मेदारी स्वीकार किए जाने की जरूरत को रेखांकित किया और साथ ही स्थिति को चिंताजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि आज भी देश में दलितों और अनुसूचित जाति के लोगों को मंदिरों में प्रवेश नहीं करने दिया जाता । उन्होंने पीट पीट कर हत्या की घटनाओं को नफरत से प्रेरित अपराध बताते हुए इन्हें आत्मचेतना को झकझोरने वाला करार दिया।
बीजू जनता दल के तथागत सतपथि ने मामले की गहराई में जाते हुए कहा कि इस प्रकार की हिंसा ग्रामीण इलाकों में गरीब किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के चक्र को ठप कर रही है। उन्होंने राजग सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि तथाकथित गौरक्षक अंतत: हिंदू किसान को ही मार रहे हैं ।
उन्होंने साथ ही कहा कि बीमार और बूढी गायों को जो गरीब किसान प्रति माह तीन चार हजार रूपये का चारा नहीं खिला पा रहे हैं उन्हें अपनी गायों को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर बांध देना चाहिए ।
समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह ने कहा कि यह एक सचाई है कि समाज में धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर हिंसा होती है और सबसे पहले हमें परिवार के स्तर पर हिंसा को समाप्त करने के लिए कदम उठाने होंगे । उन्होंने महिलाओं के खिलाफ घर के भीतर होने वाले अत्याचारों को समाप्त किए जाने और सभी सदस्यों को इसकी शपथ लेने का आहवान किया।