फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress leader arrested for sharing fake picture of Ayodhya Ram temple priest

Gujarat: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, अयोध्या राम मंदिर के पुजारी की फर्जी तस्वीर शेयर करने का आरोप

Tue, 12 Dec 2023 07:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 Dec 2023 07:54 PM IST
सार

Gujarat: सोशल मीडिया पर एक अश्लील तस्वीर शेयर करने के आरोप में कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथाडिया को गिरफ्तार किया गया है। इस तस्वीर के साथ ही पूछा गया था कि क्या इनको अयोध्या राम मंदिर का पुजारी बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Gujarat Congress leader arrested for sharing fake picture of Ayodhya Ram temple priest
हितेंद्र पिथाडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथाडिया को मंगलवार को गिररफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अश्लील तस्वीर को साझा किया। इसके साथ ही दावा किया कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का पुजारी है।

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस की वेबसाइट के मुताबिक पिथाडिया इसके अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थानीय भाजपा नेता वैभव मकवाना की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार वेजालपुर इलाके के निवासी पिठाडिया को अहमदाबाद शहर पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध शाखा) अजित राजियन ने कहा, आगे की जांच जारी है। कांग्रेस नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 509 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, हावभाव या कृत्य) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि पिथाडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक अश्लील तस्वीर साझा की और दावा किया कि तस्वीर में दिखाई देने वाला व्यक्ति मोहित पांडे है, जिसे हाल ही में अयोध्या में राम लला के मंदिर के पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया था। 

प्राथमिकी में मकवाना के हवाले से शिकायत में कहा गया,'जब मैंने पोस्ट में किए गए दावे की जांच की तो मैंने पाया कि यह पोस्ट जानबूझकर पांडे से मिलते-जुलते एक व्यक्ति की तस्वीर का इस्तेमाल करके बनाई गई है। यह फर्जी पोस्ट हिंदू संतों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के इरादे से साझा की गई थी।'

इसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने एक महिला की अश्लील तस्वीर उसकी जानकारी के बिना साझा की और यह जानते हुए भी कि इससे उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed