फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat CM bhupendra Patel chairs review meeing in wake of west asia tension and energy crisis

Gujarat: ऊर्जा संकट की आशंकाओं के बीच CM भूपेंद्र पटेल ने की समीक्षा बैठक, सरकार बोली- स्टॉक पर्याप्त

Sat, 14 Mar 2026 10:52 PM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sat, 14 Mar 2026 10:52 PM IST
सार

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में गांधीनगर में राज्य में पीएनजी गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। सरकार ने आश्वासन दिया है कि पाइपलाइन के जरिए घरेलू प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

विज्ञापन
Gujarat CM bhupendra Patel chairs review meeing in wake of west asia tension and energy crisis
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (फ़ाइल) - फोटो : X/@Bhupendrapbjp

विस्तार

गुजरात में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और पेट्रोलियम उत्पादों की मौजूदा स्थिति को लेकर गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक के बाद जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने निर्णय किया है कि राज्य के जिन क्षेत्रों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के लिए पाइपलाइन गैस वितरण नेटवर्क उपलब्ध है, उन क्षेत्रों में यदि रेस्टोरेंट, होटल, शैक्षणिक संस्थाएं और सामाजिक-धार्मिक संस्थाएं अपनी जरूरत के अनुसार नए पीएनजी कनेक्शन की मांग करते हैं, तो उन्हें तत्काल प्रभाव से कनेक्शन दे दिए जाएंगे।

विज्ञापन

 

उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, ऊर्जा मंत्री श्री ऋषिकेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री रमणभाई सोलंकी की उपस्थिति में शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में प्राकृतिक गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा में बताया गया कि राज्य में नागरिकों को पाइपलाइन के जरिए घरेलू उपयोग के लिए प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति जारी है और फिलहाल उनके लिए राज्य में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री एम.के. दास, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ. हसमुख अढिया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती मोना खंधार, ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग के प्रधान सचिव श्री अश्विनी कुमार, गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की प्रबंध निदेशक (एमडी) श्रीमती अवंतिका सिंह और मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed