{"_id":"579f35054f1c1bda762b9431","slug":"gujarat-cm-anandiben-patel-offer-to-leave-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात की सीएम आनंदी बेन ने की इस्तीफे की पेशकश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात की सीएम आनंदी बेन ने की इस्तीफे की पेशकश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Aug 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
anandiben patel
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात की सीएम आनंदी बेन पटेल सीएम पद छोड़ सकती हैं। गुजरात की सीएम ने फेसबुक पोस्ट लिखकर बीजेपी नेतृत्व से अपील की है कि वह 75 साल की होने वाली हैं और अब उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाए। आनंदी बेन पटेल ने फेसबुक पर गुजराती में एक लंबी पोस्ट लिखी है और पद से मुक्त किए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात समिट के लिए अगले सीएम को वक्त मिलना चाहिए। उन्होंने लिखा, 'मैं पार्टी के बड़े नेताओं से निवेदन करती हूं कि मेरा निवेदन स्वीकार किया जाए।' बीजेपी आलाकमान ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। गुजरात में पाटीदार आंदोलन से पाटीदारों और अब उना मामले के बाद दलितों ने संगठित रूप से राज्य बीजेपी को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
आनंदीबेन की पार्टी में क्या जगह होगी, या उन्हें कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इस पर बीजेपी का संसदीय बोर्ड बैठक में फैसला लेगा, लेकिन खबर यह भी है कि उन्हें गवर्नर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
आनंदीबेन की पार्टी में क्या जगह होगी, या उन्हें कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इस पर बीजेपी का संसदीय बोर्ड बैठक में फैसला लेगा, लेकिन खबर यह भी है कि उन्हें गवर्नर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
यह लिखा आनंदीबेन ने पत्र में
आनंदीबेन पटेल।
आनंदीबेन ने लिखा, ' मैं हमेशा से ही अपनी पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों प्रेरित रहीं हूं और अब तक भी इसका पालन करती हूं। इन दिनों पार्टी में 75 वर्ष से अधिक उम्र के नेता से ऊपर के उम्र के नेता और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों से मु्क्त हो रहे हैं, ऐसा वे इसलिए कर रहे हैं ताकि युवाओं को अधिक मौका मिले। यह काफी बढ़िया रिवाज है। मैं भी नवंबर में 75 साल की हो जाऊंगी।'
उन्होने लिखा, 'अगले साल 2017 के आखिर में राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। इन चुनाव के लिए नए सीएम को अधिक समय मिले। इसलिए मैं दो महीने पहले ही पार्टी के बड़े नेताओं को सूचित कर रही हूं। मैं इस लेटर के माध्यम से बड़े नेताओं से निवेदन कर रही हूं कि वे मुझे सीएम पद की जिम्मेदारी से मुक्त करें।'