फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat clash between two communities in godhra over use of road many injured

Gujarat: दूसरे समुदाय के व्यक्ति के सड़क से गुजरने को लेकर हुआ विवाद, गोधरा में भिड़े दो पक्ष

Tue, 06 Jun 2023 03:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोधरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोधरा Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 06 Jun 2023 03:14 PM IST
सार

आरोपी मितरंग परमार और अन्य ने उसे उनके इलाके से गुजरने वाली सड़क का इस्तेमाल करने से मना किया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 

विज्ञापन
gujarat clash between two communities in godhra over use of road many injured
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के गोधरा में दो समुदायों में झड़प की खबर है। दरअसल दूसरे समुदाय के व्यक्ति के सड़क से गुजरने पर आपत्ति जताने पर विवाद शुरू हुआ था, जिसने बाद दोनों पक्षों में झड़प और पथराव शुरू हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को हिरासत में लिया है और घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
घटना गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा शहर की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम में हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। कादरखान पठान नामक व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि एक आरोपी मितरंग परमार और अन्य ने उसे उनके इलाके से गुजरने वाली सड़क का इस्तेमाल करने से मना किया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 
विज्ञापन


कादर खान पठान ने बताया कि वह जिस सड़क से आमतौर पर गुजरता है, उस पर रेलवे अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। सोमवार को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर सड़क से गुजर रहा था। तभी परमार ने उसके सड़क से गुजरने पर आपत्ति की। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया और इस विवाद ने दो समुदायों के झगड़े का रूप ले लिया। दोनों तरफ से पथराव हुआ। पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रित किया। इस मामले में दूसरे पक्ष के परमार ने भी एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों की एफआईआर के आधार पर दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और घटना की जांच कर रही है।  पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 335, 504, 143, 149,  और 147 के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed