{"_id":"59801c5b4f1c1b1f0d8b45b2","slug":"gujarat-chief-secretary-send-report-to-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के आरोप के बाद गुजरात के प्रमुख सचिव ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के आरोप के बाद गुजरात के प्रमुख सचिव ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट
एजेंसी, भाषा
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के प्रमुख सचिव जेएन सिंह ने आज चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी। कुछ दिन पहले कांग्रेस ने आयोग से राज्य में राज्यसभा के निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की अपील करते हुए भाजपा पर विधायकों को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
इसके बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर सिंह ने शाम पांच बजे रिपोर्ट जमा कर दी। उन्होंने पीटीआई...भाषा को बताया , ‘मैंने अपनी रिपोर्ट आज चुनाव आयोग में जमा कर दी।’ उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों पर सभी कांग्रेसी विधायकों को सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है।
विज्ञापन
गुजरात में पार्टी के छह विधायकों के इस्तीफे के बाद 29 जुलाई को शीर्ष के कांग्रेसी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ए के ज्योति से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
कांग्रेसी नेताओं ने विधायकों को तोड़ने में सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग, धन और बल के इस्तेमाल का आरोप लगाया था और इनकी जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति के गठन की मांग रखी थी जिसके बाद आयोग ने गुजरात सरकार से रिपोर्ट मांगी थी।