फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: Chief Minister Vijay Rupanis coronavirus test to be held today

गुजरात: मुख्यमंत्री रूपाणी आज कराएंगे कोरोना का टेस्ट, कांग्रेस विधायक के साथ की थी बैठक

Wed, 15 Apr 2020 12:40 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Apr 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gujarat: Chief Minister Vijay Rupanis coronavirus test to be held today
विजय रुपाणी - फोटो : Facebook

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी का बुधवार को कोरोना का टेस्ट होगा। ऐसा वह एहतियात के तौर पर करा रहे हैं। दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस के विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मंगलवार को ही उनकी और विजय रूपाणी की एक बैठक हुई थी। बैठक में कांग्रेस के दो अन्य विधायक भी शामिल हुए थे। जिन्हें क्वारंटीन में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार सुबह एक बैठक बुलाई थी। इसमें भाग लेने वाले कांग्रेस के एक स्थानीय विधायक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की मंगलवार शाम को पुष्टि हुई थी। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


नगर निगम के उपायुक्त ओमप्रकाश माचरा ने बताया कि कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला में कोरोना वायरस की मंगलवार शाम को पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के खाड़िया जमालपुर सीट से विधायक को शीघ्र ही कोविड-19 के लिए निर्धारित अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के गांधीनगर आवास में रूपाणी के साथ हुई बैठक में खेडावाला कुछ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed