फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Chief Minister Vijay Rupani resigned from his post

गुजरात के सीएम का इस्तीफा: विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले विजय रूपाणी ने छोड़ा पद, रेस में ये चार नाम

Sat, 11 Sep 2021 03:12 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: कुमार संभव Updated Sat, 11 Sep 2021 03:12 PM IST
सार

गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब नए मुख्यमंत्री को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं।

विज्ञापन
Gujarat Chief Minister Vijay Rupani resigned from his post
विजय रूपाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलने पहुंचे और अपना इस्तीफा उन्हेंं सौंप दिया। इसके बाद गुजरात में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। बता दें कि रूपाणी ने विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले यह बड़ा फैसला लिया। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, रूपाणी के इस्तीफे के बाद कल विधायक दल की बैठक हो सकती है।
विज्ञापन


इस बीच गुजरात भाजपा नेता यमल व्यास ने कहा कि हमें विश्वास है कि कल या परसों में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। दिल्ली में केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी। नए निरीक्षकों के नाम दिल्ली से तय होंगे। यहां के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव यहां के विधायक करेंगे।
विज्ञापन


मीडिया से कही यह बात
इस्तीफे के बाद रूपाणी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, "मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन में काम करने की अपनी इच्छा के बारे में शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है। भाजपा प्रेक्षक यहां (गांधीनगर) आए थे और पार्टी जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपाणी का इस्तीफा: वाघेला बोले- गुजरात में केंद्र ने अपनी पसंद का नेतृत्व थोपा तो यूपी के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

नए सीएम की रेस में चार नाम
जानकारी के मुताबिक, रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अब तक चार नाम सीएम पद के लिए सामने आए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरषोत्तम रुपाला राज्य के कृषि मंत्री आरसी फालदू और उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल शामिल हैं। इसके अलावा सीआर पाटिल के नाम की भी चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में भाजपा से जुड़े सूत्रों ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।




गुरुवार रात अमित शाह ने किया था गुजरात दौरा
गौरतलब है कि गुरुवार रात को ही गृह मंत्री अमित शाह निजी दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे थे। एक भाजपा नेता ने दावा किया था कि वे शुक्रवार सुबह ही दिल्ली भी लौट गए। उनके गुजरात पहुंचने पर कोई कार्यक्रम नहीं किया गया, न ही पार्टी या सरकारी स्तर पर उनकी किसी से मिलने की योजना सामने आई।



2016 में पहली बार सीएम बने थे रूपाणी
रूपाणी ने सात अगस्त 2016 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2017 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें भाजपा ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। भाजपा ने गुजरात में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। विधानमंडल दल की बैठक में रूपाणी को विधायक दल का नेता और नितिन पटेल को उपनेता चुना गया था। रूपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed