फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat cabinet rejig: CM brings 19 fresh faces Sanghavi is Dy CM, new innings for Jadeja wife

गुजरात कैबिनेट फेरबदल: भूपेंद्र सरकार में 19 नए चेहरे शामिल; संघवी बने डिप्टी सीएम, जडेजा की पत्नी की नई पारी

Fri, 17 Oct 2025 04:52 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 17 Oct 2025 04:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली गुजरात सरकार की कैबिनेट में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल हुआ। गुजरात में 19 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही नई कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 26 हो गई है। 

विज्ञापन
Gujarat cabinet rejig: CM brings 19 fresh faces Sanghavi is Dy CM, new innings for Jadeja wife
गुजरात की नई मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात सरकार ने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने मंत्रिपरिषद में 19 नए चेहरों को शामिल किया है। नवगठित मंत्रिमंडल में पिछली टीम के छह सदस्यों को बरकरार रखा, जिनमें हर्ष संघवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया, जबकि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इस फेरबदल के साथ मंत्रिपरिषद में अब मुख्यमंत्री सहित कुल सदस्यों की संख्या 17 से बढ़कर 26 हो गई है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में अधिकतम 27 मंत्री (सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत) हो सकते हैं।
विज्ञापन



 

Gujarat cabinet rejig: CM brings 19 fresh faces Sanghavi is Dy CM, new innings for Jadeja wife
गुजरात की नई मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण - फोटो : पीटीआई

जातीय समीकरण का रखा गया ध्यान
यह कैबिनेट पुनर्गठन 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से दो साल पहले और स्थानीय निकाय चुनावों से कुछ महीने पहले किया गया है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी नए मंत्रियों और कैबिनेट मंत्री या स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कैबिनेट में जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। नए मंत्रिमंडल में आठ पिछड़ा वर्ग से तीन अनुसूचित जाति से, चार अनुसूचित जनजाति से संबंध रखने वाले विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं सीएम भूपेंद्र पटेल समेत आठ मंत्री पटेल समाज से हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल बाद सरकार में उपमुख्यमंत्री की वापसी
पिछली कैबिनेट में गृह राज्य मंत्री रहे हर्ष सांघवी की पदोन्नति हुई है। उन्हें नए मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री बनाकर सरकार में दूसरे नंबर के पायदान पर पहुंचाया गया है। भूपेंद्र पटेल के पिछले चार वर्षों के कार्यकाल में यह पहली बार है कि राज्य में किसी उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विजय रूपाणी के नेतृत्व वाली सरकार में यह पद नितिन पटेल के पास था, जिसे 2021 में समाप्त कर दिया गया था। नए मंत्री मंडल में सांघवी सहित छह विधायकों को मंत्रिमंडल में बरकरार रखा गया है। हालांकि गुरुवार को 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इनमें से छह मंत्रियों के इस्तीफे मुख्यमंत्री ने स्वीकार नहीं किए थे।

विज्ञापन

Gujarat cabinet rejig: CM brings 19 fresh faces Sanghavi is Dy CM, new innings for Jadeja wife
गुजरात की नई मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण - फोटो : पीटीआई

इन-इन मंत्रियों की भी हुई पदोन्नति
इन छह में से तीन, कनुभाई पटेल, रुशिकेश पटेल और कुंवरजी बावलिया पहले कैबिनेट मंत्री थे, जबकि सांघवी, प्रफुल पनशेरिया और पुरुषोत्तम सोलंकी राज्य मंत्री थे। इनमें से केवल हर्ष संघवी को पदोन्नत कर उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं पनशेरिया को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। मंत्रिमंडल में रीवाबा जडेजा को भी शामिल किया गया है। उन्होंने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। उनके क्रिकेटर पति रवींद्र जडेजा और उनकी बेटी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 

पार्टी ने जीतू वघानी, अर्जुन मोढवाडिया और मनीषा वकील को मंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया है। पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मोढवाडिया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले वे गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं और मार्च 2024 में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

अब ऐसा है नया मंत्रिमंडल
19 नए मंत्रियों में से जीतू वघानी, मनीषा वकील, ईश्वरसिंह पटेल और नरेश पटेल राज्य की भाजपा सरकारों में अलग-अलग समय पर मंत्री रह चुके हैं। मंत्रिपरिषद में अब 25 मंत्रियों में से नौ कैबिनेट स्तर के, तीन स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 13 राज्य मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें - Gujarat: मंत्रिमंडल विस्तार से अगले चुनाव पर निशाना, कांग्रेस-आप के दांव किए कमजोर, अमित शाह की पकड़ हुई मजबूत

इन मंत्रियों की हुई छुट्टी
मुख्यमंत्री ने इस फेरबदल में 10 मंत्रियों को हटाया है, जिनमें उद्योग मंत्री बलवंतसिंह राजपूत, कृषि मंत्री राघवजी पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भानुबेन बाबरिया और वन एवं पर्यावरण मंत्री मुलु बेरा जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। नई मंत्रिपरिषद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। नए मंत्रिमंडल में तीन महिलाएं शामिल की गई हैं।

Gujarat cabinet rejig: CM brings 19 fresh faces Sanghavi is Dy CM, new innings for Jadeja wife
गुजरात की नई मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण - फोटो : पीटीआई

इन विधायकों को मिली मंत्रिपरिषद में जगह
कनुभाई देसाई, पुरषोत्तम सोलंकी, नरेश पटेल, अहमदाबाद की पूर्व डिप्टी मेयर दर्शना वाघेला, गुजरात भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व प्रमुख प्रद्युमन वाजा, मोरबी विधायक कांतिलाल अमरुतिया और वडोदरा विधायक मनीषा वाकिल को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिली है। गुरुवार को गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर मंत्रिपरिषद के अन्य सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। गुजरात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और भावनगर से विधायक जीतू वाघाणी, अमरेली से विधायक और भाजपा के डिप्टी चीफ व्हिप कौशिक वेकारिया, स्वरूपजी ठाकोर, टीकाराम छंगा, जयराम गमित, जामनगर उत्तर विधायक रिवाबा जडेजा, पीसी बारांदा, दाहोद विधायक रमेश कटारा, अंकलेशअवर विधायक इश्वरसिहं पटेल, दीसा विधायक प्रवीण माली, बारसोड विधायक रमनभाई सोलंकी, पेटलाद विधायक कमलेश पटेल, महुधा विधायक संजय सिंह महिदा को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिली है।

सौराष्ट्र-कच्छ से सबसे अधिक 9 मंत्री बनाए गए

भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल में सौराष्ट्र-कच्छ से 9 मंत्री बनाए गए हैं। मध्य गुजरात से 6 मंत्री है, उत्तर गुजरात से 5 मंत्री और अहमदाबाद से दर्शना वाघेला मंत्री बनी हैं। दक्षिण गुजरात से 4 विधायकों को मंत्री पद दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed