{"_id":"666c26c35e134eb69703718c","slug":"gujarat-borewell-gujarat-amreli-borewell-borewell-gujarat-gujarat-borewell-rescue-operation-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: अमरेली के गांव में 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी दुधमुंही बच्ची; बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: अमरेली के गांव में 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी दुधमुंही बच्ची; बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Fri, 14 Jun 2024 04:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:47 PM IST
सार
Gujarat: गुजरात के सुरगापारा गांव में एक बच्ची करीब 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची को बचाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
गुजरात में बोरवेल में गिरी बच्ची
- फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)
विस्तार
गुजरात से अमरेली के सुरगापारा गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बच्ची 45से 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। मौके पर बचाव अभियान जारी है। बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिशें कीं जा रहीं हैं।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी एचसी गढ़वी ने बताया कि इस बात की सूचना दोपहर करीब 12.30 बजे मिली थी। बताया गया था कि करीब डेढ़ वर्ष की एक बच्ची बोरवेल में गिर गई। एचसी गढ़वी ने कहा 'हमारी रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमने कैमरे से देखा कि बोरवेल करीब 45 फीट गहरा है। बच्ची को सांस देने के लिए ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बच्ची के हाथ और पैर नीचे की ओर फंसे हैं। ऊपर की ओर उसका चेहरा दिख रहा है। बच्ची को को सिर से पकड़ कर ऊपर करने की कोशिशें जारी हैं।'
विज्ञापन
#WATCH अमरेली, गुजरात: अग्निशमन अधिकारी एचसी गढ़वी ने कहा, "करीब 12:30 बजे सूचना मिली थी की एक बच्ची जो करीब डेढ़ साल की है वो बोरवेल में गिर गई है। तुरंत हमारी रेस्क्यू टीम यहां पहुंची। हमने कैमरे से देखा कि बोरवेल करीब 45 फीट गहरा है। बच्ची को सांस देने के लिए ऑक्सीजन दिया जा… https://t.co/4fF7YMHnzO pic.twitter.com/CjQ6J1jTdQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2024