{"_id":"5b17ed3c4f1c1bb16e8b6812","slug":"gujarat-board-result-english-topper-couldnot-spell-his-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Board Result: अंग्रेजी का टॉपर नहीं बता पाया अपने नाम की स्पेलिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
Gujarat Board Result: अंग्रेजी का टॉपर नहीं बता पाया अपने नाम की स्पेलिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Wed, 06 Jun 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड एग्जाम में नकल का मामला सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं हैं, गुजरात में भी बड़े स्तर पर नकल का मामला सामने आया है। यहां तक कि जिस छात्र ने अंग्रेजी में टॉप किया है वो अपने नाम की भी स्पेलिंग सही से नहीं बता सका। 10वीं क्लास के अंग्रेजी में टॉप करने वाला छात्र अंग्रेजी के कई आसान शब्दों की स्पेलिंग सही से नहीं पाया।
विज्ञापन
दरअसल गुजरात के पंचमहल जिले में अलग-अलग सेंटर पर 200 से ज्यादा छात्र 10वीं की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए थे। इसके बाद इन सभी छात्रों को बुलाकर उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे थे। गुजरात सेकंड्री और हायर सेकंड्री परीक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) के सामने नकल के कुल 230 मामले आए थे जिसमें से 96 लोगों को अंग्रेजी के एग्जाम में नकल करते पकड़ा गया था।
विज्ञापन
अंग्रेजी की तरह हिंदी और संस्कृत में भी ऐसे ही मामले सामने आए हैं। इस दिशा में कुल 130 मामले सामने आए हैं। अंग्रेजी की ही तरह इन दोनों भाषाई विषय में नकल किया गया। नकल में पकड़े गए छात्रों को दो से तीन साल तक एग्जाम देने से रोक दिया गया है। बोर्ड के चेयरमैन ए जे शाह ने कहा कि अगर इस साल भी कोई नकल में पकड़ा जाता है तो स्टूडेंट से लेकर टीचर तक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन