फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat ATS team seizes heroin worth Rs 350 crore near Mundra port in kutch district

Gujrat: मुंद्रा बंदरगाह से एटीएस को मिली बड़ी सफलता, 350 करोड़ रुपये की हेरोइन की जब्त

Tue, 12 Jul 2022 03:58 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 03:58 PM IST
सार


हेरोइन को बंदरगाह के पास कार्गो में छुपा कर रखा गया था। यह कार्गो कुछ समय पहले ही दूसरे देश से आया था। 

विज्ञापन
Gujarat ATS team seizes heroin worth Rs 350 crore near Mundra port in kutch district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कच्छ जिले के मुंद्रा बंदरगाह के पास एक कंटेनर से करीब 70 किलो हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 350 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। हेरोइन को कार्गो में छुपा कर रखा गया था। एटीएस ने हेरोइन को जब्त कर लाने वाले की भी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिपिंग कंटेनर में ड्रग्स होने की सूचना एटीएस को मिली थी। जिसके बाद एटीएस की टीम ने शिपिंग कंटेनर की तलाशी ली। यह कुछ समय पहले ही दूसरे देश से आया था और बंदरगाह के बाहर एक कंटेनर फ्रेट स्टेशन पर रखा गया था। एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि कार्गो से करीब 70 किलो हेरोइन बरामद की गई है।  माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है। जल्द ही इस मामले में और भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे। पूरे मामले की जांच गहनता के साथ की जा रही है। सूत्रों की माने तो दुबई के जेबेल बंदरगाह से कपड़े की आड़ में ड्रग्स को लाया गया।
विज्ञापन


समुद्र के रास्ते तस्करी करने वालों पर एटीएस की नजर
बता दें कि, एटीएस और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने विदेशों से गुजरात के बंदरगाहों पर आने वाले शिपिंग कंटेनरों से करोड़ों रुपये की ड्र्र्र्रग्स जब्त की हैं। डीआरआई ने सितंबर 2021 में मुंद्रा बंदरगाह से दो कंटेनरों से करीब 3 हजार किलो हेरोइन जब्त की थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 21,000 करोड़ रुपये की थी। इस साल मई महीने में
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरआई ने मुंद्रा बंदरगाह से 500 करोड़ रुपये की 56 किलोग्राम कोकीन जब्त की। कच्छ में कांडला बंदरगाह के पास एक कंटेनर से डीआरआई ने 1,439 करोड़ रुपये की 205.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। हाल ही में डीआरआई और गुजरात एटीएस ने एक शिपिंग कंटेनर से 450 करोड़ रुपये की 90 किलो हेरोइन बरामद की थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed