{"_id":"662b987097c5f2d4630533c5","slug":"gujarat-ats-arrests-six-with-country-made-weapons-detailed-news-in-hindi-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: अशांति फैलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 25 स्वदेशी पिस्तौल और 90 कारतूस के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: अशांति फैलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 25 स्वदेशी पिस्तौल और 90 कारतूस के साथ पांच गिरफ्तार
Fri, 26 Apr 2024 05:39 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:39 PM IST
सार
एटीएस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी शिव डामोर 25 अप्रैल को सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला शहर के निवासी मनोज चौहान को हथियार देने के लिए अहमदाबाद के नारोल पुल पर आएगा। इस सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने एक अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के हथियार आपूर्तिकर्ता समेत अन्य पांच को स्वदेशी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 25 स्वदेशी पिस्तौल और 90 कारतूस बरामद किया गया है। बता दें कि यह कार्रवाई राज्य में होने वाले लोकसभा चुनाव के कुछ दिन पहले की गई है। जांच में मुख्य आरोपी के बारे में मालूम चला, जिसकी पहचान मध्य प्रदेश के निवासी 26 वर्षीय शिवम उर्फ शिवा डामोर के तौर पर की गई है। आरोपी ने पहले हथियारों को खरीदा और बाद में उसे कमीशन पर गुजरात में बेच दिया।
एटीएस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि शिव डामोर 25 अप्रैल को सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला शहर के निवासी मनोज चौहान को हथियार देने के लिए अहमदाबाद के नारोल पुल पर आएगा। इस सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने एक अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शिव डामोर के पास से पांच पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान डामोर ने स्वीकार किया कि उसने पिछले तीन महीनों में गुजरात में हथियार बेचा। एटीएस के अनुसार, वह हर चार से पांच दिन के भीतर गुजरात के विभिन्न इलाकों में जाता था और अवैध हथियार खरीदने में रुचि रखने वाले लोगों से मुलाकात करता था। आरोपी की तरफ से मिली जानकारी के बाद एटीएस की टीम ने अमरेली, राजकोट और सुरेंद्रनगर में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 20 पिस्तौल और 70 कारतूस बरामद किया गया।