फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat ATS arrests a spy from Tarapur town of Anand district for sending sensitive information to Pakistan

Gujarat: गुजरात एटीएस ने आणंद से एक जासूस को किया गिरफ्तार; पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजने का आरोप

Fri, 20 Oct 2023 02:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 Oct 2023 02:45 PM IST
सार

मामले में गुजरात एटीएस के एसपी ओम प्रकाश जाट ने बताया कि गुजरात एटीएस को मिलिट्री इंटेलिजेंस से इनपुट मिला था कि एक पाकिस्तानी सेना या पाकिस्तान एजेंट भारतीय सिम कार्ड पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहा है। वह मैलवेयर फोन तक पहुंचने और संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए रिमोट एक्सेस ट्रोजन (आरएटी) भेज रहा था। 

विज्ञापन
Gujarat ATS arrests a spy from Tarapur town of Anand district for sending sensitive information to Pakistan
ats

विस्तार

गुजरात एटीएस ने पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजने के आरोप में आणंद जिले के तारापुर शहर से एक जासूस को गिरफ्तार किया है। वह पहले पाकिस्तानी नागरिक था, जिसे बाद में भारतीय नागरिकता मिल गई थी।

विज्ञापन


मामले में गुजरात एटीएस के एसपी ओम प्रकाश जाट ने बताया कि गुजरात एटीएस को मिलिट्री इंटेलिजेंस से इनपुट मिला था कि एक पाकिस्तानी सेना या पाकिस्तान एजेंट भारतीय सिम कार्ड पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहा है। वह मैलवेयर फोन तक पहुंचने और संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए रिमोट एक्सेस ट्रोजन (आरएटी) भेज रहा था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिम कार्ड जामनगर से मुहम्मद सकलैन थाईम के नाम से जारी किया गया था। इसे अजगर हाजीभाई के मोबाइल पर सक्रिय किया गया था। इसके बाद सिम कार्ड आणंद डिलिवर कर दिया गया। पाकिस्तान दूतावास से जुड़े एक व्यक्ति के निर्देश पर सिम कार्ड आणंद, तारापुर में लाभशंकर माहेश्वरी नाम के व्यक्ति को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लाभशंकर माहेश्वरी एक पाकिस्तानी नागरिक था, जो 1999 में भारत आए था। बाद में उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई। उनका परिवार अभी भी पाकिस्तान में है। संबंधित व्हाट्सएप नंबर अभी भी पाकिस्तान में सक्रिय है। वे भारतीय सेना के जवानों के परिवार के सदस्यों को निशाना बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed