{"_id":"5a16c9524f1c1b7a548bebd1","slug":"gujarat-assembly-elections-bomb-threat-at-ahmedabad-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचा बम निरोधक दल
- फोटो : ANI
गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट है। वहीं अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बम होने की आशंका के बीच मौके पर बम निरोधक दल पहुंच चुका है। साथ ही स्टेशन पर यात्रियों को सतर्क कर दिया गया है जहां संदिग्ध वस्तु दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
बता दें कि राज्य में पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोटिंग होनी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 नवंबर और 29 नवंबर को राज्य में आठ रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। खबर लिखे जाने तक जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
Bomb threat at #Ahmedabad railway station. Police, dog squad and bomb disposal squad at the spot #Gujarat pic.twitter.com/N5AKkeAof7
— ANI (@ANI) November 23, 2017