फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat assembly elections 2017: bookies bet on BJP and confident about party victory

गुजरात चुनाव पर लगाया जा रहा 1000 करोड़ का सट्टा, बुकी बोले- फिर लौटेगी BJP

Mon, 27 Nov 2017 09:54 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 27 Nov 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
gujarat assembly elections 2017: bookies bet on BJP and confident about party victory

गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत-हार पर नजर बनाए बैठे सट्टेबाजों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य की सत्ता पर एक बार फिर काबिज होगी। सट्टेबाजों ने यह भी कहा कि बीजेपी इस बार 118 से 120 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं कांग्रेस को 80 से 100 सीटें मिल सकती है।

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबरे के मुताबिक सट्टेबाजों का कहना है कि बीजेपी साल 2012 में पाई जीत को दोहरा नहीं सकती, लेकिन वह जीतेगी इसकी उन्हें पूरे आसार दिख रहे हैं। बता दें कि देश में सट्टेबाजी गैरकानूनी है, लेकिन क्रिकेट ही नहीं अब चुनाव में जीत-हार पर भी इसका काला खेल अपनी जड़े मजबूत कर चुका है। इस बार करीब 1000 करोड़ रुपये का काला कारोबार गुजरात चुनाव में खेला जा सकता है।
विज्ञापन


सट्टेबाजों के रेट के मुताबिक अगर बीजेपी पर 1 रुपया लगाया जाता है तो उसका 1 रुपये 25 पैसे मिलेंगे, वहीं कांग्रेस पर ये रेट 1 रुपये पर 3 रुपये है। चौंका देने वाली बात है कि कांग्रेस की हार का खतरा नवंबर में ज्यादा उछल रहा था, इसलिए उस वक्त रेट 1 रुपये लगाने 7 रुपये मिलने का चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गुजरात चुनावः टिकट बंटवारे के बाद भड़के कांग्रेस के कार्यकर्ता


जिन पार्टियों की जीत के यहां कम उम्मीद है उनमें आम आदमी पार्टी (आप) और शिव सेना शामिल हैं, इसलिए आप की जीत के लिए 1 रुपये पर 25 रुपये और शिवसेना के लिए 30 रुपये दिए जा रहे हैं। एक सट्टेबाज का कहना है कि चुनाव के नजदीक आने और बीजेपी-कांग्रेस का प्रदर्शन जितना बेहतर होगा वैसे ही ये रेट बदलते रहेंगे।

बताया जा रहा है कि हार्दिक के कांग्रेस को समर्थन दिए जाने के बाद रेट्स में कई बदलाव आए हैं।

सट्टेबाजों का ये भी कहना है कि नोटबंदी और जीएसटी ने गुजरात की कई जगहों में बीजेपी की पकड़ को कमजोर किया है। एक सट्टेबाज ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी की वजह से शहरी इलाकों में बीजेपी कमजोर हुई है और ये उसे नीचे भी गिरा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed