फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Assembly election: Hardik Patel said, I am in Congress currently hope Sonia Gandhi and Rahul Gandhi find the way

अभी तो कांग्रेस में हूं: कुछ लोग चाहते हैं मैं पार्टी छोड़ दूं, हाईकमान को हार्दिक ने कुछ यूं दिया अल्टीमेटम

Tue, 26 Apr 2022 02:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 26 Apr 2022 02:07 PM IST
सार

हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा, मैं फिलहाल कांग्रेस में हूं। मुझे उम्मीद है कि केंद्रीय नेता कुछ रास्ता निकालेंगे ताकि मैं कांग्रेस में बना रहूं। कुछ लोग चाहते हैं मैं पार्टी छोड़ दूं। 

विज्ञापन
Gujarat Assembly election:  Hardik Patel said, I am in Congress currently hope Sonia Gandhi and Rahul Gandhi find the way
हार्दिक पटेल - फोटो : facebook/HardikPatel.Official

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। राजनीति के नए-नए रंग भी दिखना शुरू हो गए हैं। सबसे ज्यादा चिंता गुजरात कांग्रेस को है। यहां पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल के धीरे-धीरे सुर बदल रहे हैं। हार्दिक पहले ही कह चुके हैं कि उनको गुजरात कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से शिकायत है। अब उन्होंने हाईकमान को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है, वह फिलहाल तो कांग्रेस पार्टी में ही हैं, लेकिन चीजें और न बिगड़ें इसके लिए हाईकमान को कुछ करना होगा, जिससे मैं कांग्रेस में अपने कार्यकाल को आगे बढ़ा सकूं। 

विज्ञापन


हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर यह बात कही है। इसके साथ उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। उन्होंने कहा है, कुछ लोग चाहते हैं कि मैं कांग्रेस छोड़ दूं। ये लोग मेरा मनोबल तोड़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन


बदल रहे हैं हार्दिक के सुर
हार्दिक पटेल के सुर पिछले कुछ दिनों से बदले हुए नजर आ रहे हैं। वह पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि, गुजरात कांग्रेस के स्थानीय नेता न खुद काम कर रहे हैं और न ही किसी और को काम करने दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की खबरों को खारिज किया था, उन्होंने कहा था कि उनकी नाराजगी हाईकमान से नहीं है। वह स्थानीय नेतृत्व से नाराज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को बता चुके हैं राम भक्त
हार्दिक पिछले कुछ दिनों से भाजपा की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने खुद को राम भक्त भी बताया था। राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा की तारीफ भी की थी। इसके अलावा वह गुजरात में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को ज्यादा मजबूत बता चुके हैं। 


नए लोगों को अवसर देना चाहिए
इससे पहले सोमवार को गुजरात के कांग्रेस नेता ने कहा था कि चुनाव आ रहे हैं और ऐसे मौके पर ईमानदार व मजबूत लोगों के साथ काम करना चाहिए, उन्हें पद दिए जाने चाहिए। पटेल ने आगे कहा, ग्रामीण स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने वाले लोगों को अवसर देना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि यह मौका है, गांवों में जाइये, शहरों में कड़ी मेहनत कीजिए। जहां तक मेरे दुखी होने का सवाल है, परिवार में बातें होती रहती हैं और उन पर बातचीत भी होती हैं। मैं पहले भी कह चुका हूं कि अफवाह न फैलाएं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed