फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Ahmedabad several died mini truck rammed into another truck on Bavla-Bagodara highway news and updates

Gujarat: बावला-बागोदरा हाईवे पर हादसे में 10 की मौत; जूनागढ़ में किसान ने पूरे परिवार के साथ खाया जहर

Sat, 12 Aug 2023 03:25 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 12 Aug 2023 03:25 AM IST
सार

अहमदाबाद ग्रामीण के एसपी ने इस दुर्घटना में मौतों की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
Gujarat Ahmedabad several died mini truck rammed into another truck on Bavla-Bagodara highway news and updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां बावला-बागोदरा हाईवे पर एक मिनी ट्रक की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की जान जाने की खबर है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। अहमदाबाद ग्रामीण के एसपी ने इस दुर्घटना में मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह घटना राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर बगोदरा गांव के पास उस समय हुई जब लोगों का एक समूह पड़ोसी सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला से अहमदाबाद लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह-सुबह हुई, इसमें पांच महिलाओं, तीन बच्चों और दो पुरुषों की मौत हो गई।”
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि अहमदाबाद जिले में बावला-बगोदरा हाईवे पर हुई दुर्घटना से दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन


किसान ने पूरे परिवार के साथ खाया जहर, तीन की मौत 
वहीं, गुजरात के जूनागढ़ जिले के एक गांव में 45 वर्षीय एक किसान ने अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ शुक्रवार शाम कथित तौर पर जहर खा लिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। डिप्टी एसपी बीसी ठक्कर ने कहा कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान विकास दुधात्रा ने अपनी पत्नी हिनाबेन (45), बेटे मनन (12) और बेटी हैप्पी (15) के साथ जूनागढ़ के वंथली तालुका के संतालपुर गांव में अपने खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद अन्य ग्रामीण उन्हें पास के अस्पताल ले गए और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। ठक्कर ने कहा कि परिवार के सदस्यों में से माता-पिता और बेटे की मौत हो गई। लड़की को जूनागढ़ सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। हम उन कारणों की जांच कर रहे हैं, जिनके कारण परिवार को यह चरम कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed