फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Accident news accident occurred near tarapur in anand districts 10 people are died

गुजरात में दर्दनाक हादसा: कार और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Wed, 16 Jun 2021 02:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 16 Jun 2021 02:22 PM IST
सार

गुजरात के आणंद जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। जिले के तारापुर इलाके के पास एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने जताया दुख।

विज्ञापन
Gujarat Accident news accident occurred near tarapur in anand districts 10 people are died
गुजरात में सड़क हादसा - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात के आणंद जिले के बुधवार सुबह कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक बच्चों समेत एक ही परिवार के दस लोगों की मौत हो गई। आणंद जिले के इंद्रनाज गांव के निकट एक कार की विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रक से बुधवार सुबह टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोग मारे गए। तारापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा आणंद जिले के तारापुर को अहमदाबाद जिले के वतमान से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुआ।

विज्ञापन


गुजरात में हुए इस सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दुख जताया है। इस हादसे पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात के आणंद जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री रूपाणी ने जताया शोक
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को उचित मुआवजा देने का एलान किया। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि कार में एक बच्चे सहित 10 लोग सवार थे, जिसे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार में सवार सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।' अधिकारी ने बताया कि कार से शवों को निकालने और उनकी पहचान करने की कोशिश जारी है।





वहीं मौके पर पहुंचे परिवार के रिश्तेदार ने कहा कि पूजा अजमेरी परिवार भावनगर का था और सूरत से लौट रहा था। वहीं मुख्यमंत्री रूपाणी ने आणंद जिले के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed