{"_id":"6517ad2f82f75134d6020115","slug":"gujarat-accident-at-building-construction-site-swing-fell-from-13th-floor-many-workers-died-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: भवन निर्माण स्थल पर हादसा; 13वीं मंजिल से गिरा झूला, तीन मजदूरों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: भवन निर्माण स्थल पर हादसा; 13वीं मंजिल से गिरा झूला, तीन मजदूरों की मौत
Sat, 30 Sep 2023 11:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:21 AM IST
सार
अहमदाबाद के एसपी (ग्रामीण) अमित वसावा ने कहा कि अहमदाबाद के घुमा में एक निर्माण स्थल पर तीन श्रमिकों की मौत हो गई। एक श्रमिक फिसलने के कारण गिर गया। उसके साथ दो अन्य भी नीचे गिर गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
गुजरात से बड़ी खबर आ रही है। यहां अहमदाबाद में भवन निर्माण स्थल पर हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इमारत की 13वीं मंजिल से झूला गिरने की वजह से हादसा हुआ है। अब तक तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हादसा बीती रात जवेरी ग्रीन की निर्माणाधीन साइट की 13वीं मंजिल पर उस वक्त हुआ, जब वहां काम चल रहा था। अचानक से झूला टूट गया और श्रमिक नीचे गिर गए। इस दौरान तीन मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अहमदाबाद के एसपी (ग्रामीण) अमित वसावा ने कहा कि अहमदाबाद के घुमा में एक निर्माण स्थल पर तीन श्रमिकों की मौत हो गई। एक श्रमिक फिसलने के कारण गिर गया। उसके साथ दो अन्य भी नीचे गिर गए। निर्माण स्थल 6 बजे बंद हो गया था, लेकिन श्रमिक वहीं थे। किसी कारण से उन्हें वहां रुकना पड़ा। फिलहाल जांच जारी है, जांच खत्म होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी। एक मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन