फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujarat aap mla chaitar vasava arrested in murder case

Gujarat: गुजरात के आम आदमी पार्टी विधायक चैतर वसावा गिरफ्तार, हत्या की कोशिश का आरोप

Sun, 06 Jul 2025 01:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 06 Jul 2025 01:34 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि चैतर वसावा के समर्थकों ने विधायक की गिरफ्तारी पर हंगामा किया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस चैतर को राजपीपड़ा स्थित एससीबी कार्यालय ले गई। पुलिस ने कहा है कि विवाद किन मुद्दों पर हुआ, इसकी जांच की जाएगी। जिन प्रांत ऑफिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा मामला हुआ, उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। 

विज्ञापन
gujarat aap mla chaitar vasava arrested in murder case
आप विधायक चैतर वसावा - फोटो : X/@Chaitar_Vasava

विस्तार

गुजरात में आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हत्या के एक मामले में हुई है। वसावा पर हत्या की कोशिश का आरोप लगा है। वहीं आप विधायक को हिरासत में लिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि विसावदर उपचुनाव में आप के हाथों हार के बाद भाजपा बौखला गई है।
विज्ञापन


किस मामले में हुई गिरफ्तारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा प्रांत ऑफिस में 'अपनो तालुको, वाइब्रेंट तालुको' का बैठक के दौरान विधायक चैतर वसावा और तालुका पंचायत प्रमुख संजय वसावा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और इस दौरान कथित तौर पर हाथापाई हुई। संजय वसावा ने शिकायत में बताया है कि चैतर ने अपना मोबाइल उनके सिर पर मारा, जिससे उनके सिर में चोट लगी है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चैतर वसावा को हिरासत में ले लिया। चैतर के समर्थकों और आप प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी का आरोप है कि चैतर के साथ हाथापाई की गई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ ही शिकायत दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


हत्या की कोशिश की धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस का कहना है कि चैतर वसावा के समर्थकों ने विधायक की गिरफ्तारी पर हंगामा किया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस चैतर को राजपीपड़ा स्थित एससीबी कार्यालय ले गई। पुलिस ने कहा है कि विवाद किन मुद्दों पर हुआ, इसकी जांच की जाएगी। जिन प्रांत ऑफिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा मामला हुआ, उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने हत्या के प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोपों में चैतर वसावा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही वसावा के समर्थकों के हंगामे को देखते हुए इलाके में चार लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Maharashtra: भाजपा नेता गिरीश महाजन का दावा- शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसद और विधायक मेरे संपर्क में हैं

अरविंद केजरीवाल बोले- आप डरने वाली नहीं
वहीं चैतर वसाना की गिरफ्तारी पर आप नेता अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा कि 'गुजरात में आप विधायक चैतर वसावा को भाजपा ने गिरफ्तार कर लिया। विसावदर उपचुनाव में आप के हाथों हार के बाद भाजपा बौखलाई हुई है। अगर उन्हें लगता है कि इस तरह की गिरफ्तारियों से आप डर जाएगी तो ये उनकी सबसे बड़ी भूल है। गुजरात के लोग अब भाजपा के कुशासन, भाजपा की गुंडागर्दी और तानाशाही से परेशान हो चुके हैं। भाजपा को अब गुजरात की जनता जवाब देगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed