{"_id":"5b2db80f4f1c1bb26e8b9722","slug":"gujarat-7-people-killed-24-injured-a-truck-skidded-off-bridge-at-bhavnagar-somnath-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: अमरेली में पुल से गिरा ट्रक, 7 लोगों की मौत, 24 घायल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: अमरेली में पुल से गिरा ट्रक, 7 लोगों की मौत, 24 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Sat, 23 Jun 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अमरेली राजुला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, अमरेली राजुला में भावनगर-सोमनाथ राजमार्ग जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल से गिर गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत और 24 लोग घायल हुए हैं। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ भी सकता है। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ ही हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले, मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य चलाया और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पहले की तुलना में अब सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा जानलेवा साबित हो रही है। ट्रैफिक इतना अधिक बढ़ गया है कि इसकी वजह से देश में रोजाना लगभग 400 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में साल 2015 में 5 लाख एक हजार 423 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक लाख 46 हजार 133 लोगों की जान गई। वहीं 2016 में चार लाख 80 हजार 652 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक लाख 50 हजार 785 लोगों की जान गई। यानी की 2015 की तुलना में 2016 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में चार फीसदी की कमी तो आई लेकिन मरने वालों के आंकड़े में तीन फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Gujarat: 7 people killed, 24 injured after a truck skidded off a bridge at Bhavnagar-Somnath highway in Amreli's Rajula last night.
— ANI (@ANI) June 23, 2018