फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Riots 2002 News: riots, accused arrested absconding after parole ends

गुजरात 2002 दंगों का दोषी गिरफ्तार, पेरोल खत्म होने के बाद से था फरार

Wed, 16 Sep 2020 11:35 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Amit Mandal Updated Wed, 16 Sep 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Riots 2002 News: riots, accused arrested absconding after parole ends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

गुजरात में गोधरा कांड के बाद 2002 में हुए दंगों के मामले के एक दोषी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह पेरोल खत्म होने के बाद से दो माह से फरार था। कृष्णानगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जेआर पटेल ने मंगलवार को बताया कि दोषी कालूभैया राठौड़ (43) को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच से पता चला है कि वह अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए पैरोल पर गया था, लेकिन उसने पेरोल का उल्लंघन किया। हत्या, हत्या के प्रयास, दंगे और आगजनी के आरोपों का सामना कर रहे राठौड़ को गुजरात हाईकोर्ट ने 2018 में नरोदा पाटिया में हुए दंगों में भूमिका निभाने के लिए 16 अन्य के साथ दोषी ठहराया था। इस दंगे में अल्पसंख्यक समुदाय के 97 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन



शहर पुलिस ने बताया कि उसे हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और वह अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल में बंद था। राठौड़ के खिलाफ जेल अधिनियम के तहत पेरोल का उल्लंघन करने पर जेल प्रशासन ने आठ सितंबर को कृष्णानगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed