फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: 17 patients complain of vision loss after cataract surgery; probe ordered

Gujarat: मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले 17 लोगों की आंखों की रोशनी गई, स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश

Tue, 16 Jan 2024 09:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Jan 2024 09:16 PM IST
सार

Gujarat: अहमदाबाद के एक अस्पताल में मोतियाबिंद का इलाज कराने वाले सत्रह लोगों ने शिकायत की है कि उनकी आंखों की रोशनी चली गई है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब ऑपरेशन कराने वाले पांच लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
Gujarat: 17 patients complain of vision loss after cataract surgery; probe ordered
मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद गई लोगों की आंखों की रोशनी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोतियाबिंद का उपचार कराने वाले सत्रह लोगों ने शिकायत की है कि उनकी आंखों की रोशनी आंशिक रूप से या पूरी तरह से चली गई है। इन लोगों ने अहमदाबाद के एक अस्पताल से मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था। यह अस्पताल एक ट्रस्ट के द्वारा चलाया जा रहा है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन
अहमदाबाद क्षेत्र के उप निदेशक (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं) सतीश मकवाना ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जांच के लिए एक नौ-सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि मांडल गांव के इस आंखों के अस्पताल से अगले आदेश तक मोतियाबिंद के और ऑपरेशन न करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला दस जनवरी को तब सामने आया, जब रामानंद नेत्र चिकित्सालय में सर्जरी कराने वाले पांच लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में इलाज के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोतियाबिंद के हुए 29 ऑपरेशन
मकवाना ने मांडल में पत्रकारों को बताया कि दस जनवरी को रामानंद नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद के 29 ऑपरेशन हुए थे। जिनमें से सत्रह की हालत बेहद खराब हो गई। उन्होंने आंखों की रोशनी चली जाने की शिकायत की। इन सत्रह में से गंभीर रूप से घायल पांच मरीजों को अहमदाबाद भेजा गया था, जबकि 12 को उसी रामानंद नेत्र चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।उन्होंने बताया कि अहमदाबाद और मांडल में पीड़ित मरीजों की जांच और इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन

हर मरीज से लिए 3100 रुपये 
मकवाना ने बताया कि रामानंद नेत्र चिकित्सालय में सौ लोगों की मोतियाबिंद की सर्जरी की गई। इन सभी लोगों की जांच के लिए वीरमगाम शहर में एक शिविर लगाया गया है। रामानंद नेत्र चिकित्सालय में इलाज करा रहे 12 मरीजों में दो महिलाओं ने कहा कि उनकी आंखों की रोशनी पूरी तरह से चली गई है। एक अन्य महिला ने बताया कि अस्पताल ने सर्जरी के लिए हर मरीज से 3,100 रुपये लिए थे। 

हर मरीज की जांच कर रहे डॉक्टर
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के एम एंड जे इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थलमोलॉजी के डॉक्टर योगेश अग्रवाल भी मांडल पहुंचे। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, हम हर मरीज की जांच कर रहे हैं। ताकि नुकसान की मात्रा का पता लगाया जा सके। हम सर्जरी के बाद दी गई दवाओं के नमूने भी एकत्र कर रहे हैं। अग्रवाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की समिति का भी हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed