{"_id":"62168f289fd8da3bae67986e","slug":"gujarat-17-girls-rescued-after-fire-in-surat-commercial-complex-no-report-of-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : सूरत के व्यावसायिक परिसर में लगी आग, 17 लड़कियों को सुरक्षित बचाया गया, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : सूरत के व्यावसायिक परिसर में लगी आग, 17 लड़कियों को सुरक्षित बचाया गया, कोई हताहत नहीं
Thu, 24 Feb 2022 01:16 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, सूरत
पीटीआई, सूरत
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:16 AM IST
सार
सूरत नगर पालिका परिषद के मुख्य दमकल अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि आग इमारत के भूमिगत तल से शुरू हुई जहां प्लास्टिक के सामान रखे हुए थे, लेकिन धुआं ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया जहां लड़कियों की ट्यूशन क्लास चल रही थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के सूरत शहर में स्थित एक तीन मंजिला व्यावसायिक परिसर में बुधवार की शाम आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म का उपयोग कर कम से कम 17 लड़कियों को इमारत से बाहर सुरक्षित निकाल लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सूरत नगर पालिका परिषद के मुख्य दमकल अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि आग इमारत के भूमिगत तल से शुरू हुई जहां प्लास्टिक के सामान रखे हुए थे, लेकिन धुआं ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया जहां लड़कियों की ट्यूशन क्लास चल रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘आग भूमिगत तल तक ही सीमित रही, लेकिन धुआं पूरी इमारत में फैल गया। घटना की सूचना शाम छह बजे मिली। तत्काल 10 दमकल गाड़ियों और एक हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म को मौके पर रवाना किया गया। कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया गया।’’
विज्ञापन
पारीक ने बताया कि हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म का उपयोग कर तीसरी मंजिल पर फंसी 17 लड़कियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने कहा, "हमारी टीम पहले उन्हें अच्छे वेंटिलेशन वाले सुरक्षित स्थान पर ले गया और फिर हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करके उन्हें नीचे लाया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।"
उन्होंने कहा आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। किसी अज्ञात कारण से बेसमेंट में रखे प्लास्टिक के कुछ सामानों में आग लग गई। अधिकारी ने कहा कि दमकलकर्मियों को हथौड़े से भूतल की दीवार तोड़नी पड़ी और तहखाने में जाने के लिए एक छेद करना पड़ा।