फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guest house ready for stay of cancer patients of UP and Uttarakhand in Mumbai

मुंबई में यूपी और उत्तराखंड के कैंसर मरीजों के ठहरने के लिए तैयार हुआ गेस्ट हाउस

Sat, 13 Feb 2021 11:39 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Guest house ready for stay of cancer patients of UP and Uttarakhand in Mumbai
कैंसर मरीजों के ठहरने के लिए तैयार हुआ गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश से मुंबई आकर कैंसर का इलाज कराने वाले लोगों और उनके परिजनों को अब फुटपाथ पर रात नहीं गुजारनी होगी। मुंबई में उत्तर भारतीयों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ ने यूपी, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड से आने वाले कैंसर मरीजों और तीर्थयात्रियों के ठहरने की आलीशान व्यवस्था की है। शनिवार को उत्तर भारतीय संघ के विशेष ट्रस्टी संतोष सिंह ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

मुंबई के टाटा मेमोरियल हास्पिटल में उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश से काफी संख्या में कैंसर पीड़ित मरीज इलाज के लिए आते हैं। लेकिन, महंगे गेस्ट हाऊस के चलते गरीब मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर रहना पड़ता है।

विज्ञापन


इसको देखते हुए उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष व भाजपा विधायक आरएन सिंह ने दो साल पहले कैंसर पीड़ित मरीजों के रहने के लिए गेस्ट हाउस बनाने का निर्णय लिया था। गेस्ट हाऊस तैयार होने पर विधायक सिंह ने कहा कि उत्तर भारत से आने वाले गरीब व जरूरतमंदों को ठहरने की सुविधा मुहैया कराने का मेरा सपना साकार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गेस्ट हाऊस का उद्घाटन
संघ के विशेष ट्रस्टी संतोष सिंह ने बताया कि मुंबई के पश्चिमी उपनगर बांद्रा स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में 6800 वर्गफुट क्षेत्र में 50 बेड का डारमेट्री और 5 वातानुकूलित कमरा बनकर तैयार है। इसके निर्माण में 70 लाख की लागत आई है। उन्होंने बताया कि मई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गेस्ट हाऊस का उद्घाटन करेंगे।

कैंसर मरीजों के लिए मुफ्त में भी मिल सकेगी सुविधा- संतोष सिंह
संतोष सिंह ने कहा कि गेस्ट हाउस 'नो प्रॉफिट, नो लॉस' पर चलाया जाएगा। मरीजों व उनके परिजनों और तीर्थयात्रियों को बहुत ही नगण्य दर पर रूम दिया जाएगा। कैंसर मरीजों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें मुफ्त में रहने की सुविधा मुहैया कराने का भी प्रयास किया जायेगा। उत्तर भारत से आने वाला कोई भी मरीज यहां ठहर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed