फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gst officials raided in mumbai kalbadevi market more than 9 crore cash and 20 kg silver recovered

मुंबई: खोदा फर्श तो निकले करोड़ों रुपये और 20 किलो चांदी, जीएसटी विभाग की कार्रवाई में हुआ खुलासा

Sat, 23 Apr 2022 10:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 23 Apr 2022 10:53 PM IST
सार

अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई में अधिकारियों को बोरे में  9.5 करोड़ नकद और 20 किलो चांदी की ईंट मिली हैं।
 

विज्ञापन
gst officials raided in mumbai kalbadevi market more than 9 crore cash and 20 kg silver recovered
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में जीएसटी की टीम ने मुंबई के कालबादेवी में एक आंगड़िया कारोबारी के दफ्तर पर छापा मारा। इस कार्रवाई में टीम ने करोड़ों रुपये की नकदी और 20 किलोग्राम चांदी बरामद की है। अधिकारियो के मुताबिक, पहले तो उन्हें कुछ भी संदेहजनक नहीं लगा, लेकिन तभी एक अधिकारी ने दफ्तर की फर्श पर चलना शुरू किया तो उन्हें दाल में कुछ काला लगा। इसके बाद फर्श तोड़ी गई तो सारी पोल खुल गई। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, आंगड़िया कारोबारी ने जमीन के अंदर कैविटी बनाकर करोड़ों रुपये के नोट और चांदी को छिपा कर रखा था। इस कार्रवाई में अधिकारियों को बोरे में  9.5 करोड़ नकद और 20 किलो चांदी की ईंट मिली हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है, जब मुंबई के आंगड़िया व्यापारी विवादों में आएं हों, इससे पहले भी आंगड़िया कारोबारी विवादों में रहे हैं। इससे पहले इनकी तरफ से की गई शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई के फोफले वाड़ी में आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ 10 लाख रुपये की रंगदारी वसूली का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज की गई शिकायत में कहा गया था कि आरोपी अधिकारी ने दिसंबर में कई मौकों पर आयकर विभाग को उनकी नकदी की आवाजाही और कारोबारी गतिविधियों के बारे में सूचना देने की धमकी देकर उनसे कथित तौर पर धन की वसूली की थी।


इस मामले में बीते छह अप्रैल को आईपीएम सौरभ त्रिपाठी के जीजा असिस्टेंट सेल्स कमिश्नर आशुतोष कुमार मिश्रा को गिरफ़्तार किया था। वह फरार चल रहे सौरभ त्रिपाठी से लगातार संपर्क में थे। पुलिस इस मामले में सौरभ त्रिपाठी के माता-पिता के घर पर भी छापेमारी कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed