फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GST bill is Important, bill will be passage with unanimous efforts: Finance Minister

GST पर महाबहस: तृणमूल कांग्रेस ने किया राज्य सभा से वाकआउट

Wed, 29 Mar 2017 05:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Wed, 29 Mar 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
 GST bill is Important, bill will be passage with unanimous efforts: Finance Minister
फाइल फोटो - फोटो : PTI

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज लोकसभा में जीएसटी बिल पेश किया। चर्चा की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ने इसे एक क्रांतिकारी बिल बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू हो जाने के बाद पूरे देश में एक टैक्स प्रणाली लागू हो जाएगी, जिससे विकास को गति मिलेगी। वहीं कांग्रेस की ओर से चर्चा में हिस्सा लेते हुए वीरप्पा मोइली ने इसे बेबी स्टेप बताया। सदन में पीएम नरेंद्र मोदी ,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी  मौजूद हैं। अभी जीएसटी पर चर्चा  जारी हैं :

विज्ञापन


वित्त मंत्री जेटली की खास बातें : 
पूरे देश में एक टैक्स प्रणाली होगी : अरुण जेटली
जीएसटी परिषद टैक्स पर फैसला लेगी : अरुण जेटली
जीएसटी पर कानून तैयार हो गए हैं : अरुण जेटली
पढ़ें : स्टाफ को मिलने वाली फ्री लंच-कैब सर्विस पर भी पड़ सकता है GST का असर
विज्ञापन

अधिकारों का दुरुपयोग ना हो ये ध्यान रखना होगा : अरुण जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में जीएसटी बिल पेश किया

कांग्रेस की तरफ से वीरप्पा मोइली ने चर्चा में लिया हिस्सा
राज्यसभा अहम बिलों पर बहस नहीं कर सकती, यह संघीय ढांचे पर प्रहार है : वीरप्पा मोइली
GST में देरी के कारण भारतीयों का 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ :वीरप्पा मोइली
जीएसटी में कई दरें हैं, यह 'एक देश - एक टैक्स' नहीं है : वीरप्पा मोइली
जीएसटी जो पेश किया गया है, परिवर्तनकारी नहीं, बल्कि बेबी स्टेप है : वीरप्पा मोइली
जीएसटी का एन्टी-प्रॉफिटीयरिंग क्लॉज काफी निरंकुश है : वीरप्पा मोइली
जीएसटी अभूतपूर्व बदलाव लाने वाला कदम है : वीरप्पा मोइली
जीएसटी काउंसिल में मूलभूत स्तर पर विरोधाभास है : वीरप्पा मोइली

बीजेपी सांसद उदित राज ने गरीबों के लिए बताया कल्याणकारी
रियल स्टेट में ब्लैकमनी धाराशायी होगा : उदित राज
जीएसटी लाने से पहले पीएम ने सारी तैयारियां की है : उदित राज
जीएसटी देरी से 12 लाख करोड़ का नुकसान नहीं हुआ : उदित राज
कल्याणकारी योजनाएं बनाने में सरकार को होगी आसानी : उदित राज
जीएसटी से टैक्स ऑनलाइन होंगे, जिससे गरीबों को फायदा होगा : उदित राज
जीएसटी के आने से देश में एक टैक्स लगेगा : उदित राज
125 करोड़ देशवासियों के मिलेगा लाभ : उदित राज

पढ़ें : जीएसटी की अंतिम बाधा पार, जानिए आपके लिए कितना फायदेमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

'GST के पारित होने से पूरे देश में एक राष्ट्र -एक कर प्रणाली'

 GST bill is Important, bill will be passage with unanimous efforts: Finance Minister

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा संसदीय दल की बैठक में वित्त मंत्री ने पार्टी सांसदों से कहा कि इन विधेयकों के पारित होने से पूरे देश में एक राष्ट्र -एक कर की प्रणाली लागू हो जाएगी। देश में जीएसटी के लागू होने से आम आदमी को इसका लाभ मिलेगा।

बैठक के मामलों की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि वित्त मंत्री जेटली ने सांसदों को जीएसटी से जुड़े चार विधेयकों- केंद्रीय माल एवं सेवा कर विधेयक 2017 (सी-जीएसटी बिल), एकीकृत माल एवं सेवा कर विधेयक 2017 (आई-जीएसटी बिल), संघ राज्य क्षेत्र माल एवं सेवाकर विधेयक 2017 (यूटी-जीएसटी बिल) और माल एवं सेवाकर (राज्यों को प्रतिकर) विधेयक 2017 के बारे में बताया।

पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि सरकार इन विधेयकों को आम सहमति से पारित कराना चाहती है। दरअसल अप्रत्यक्ष कर क्षेत्र की नई वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) प्रणाली को पूरे देश में अमल में लाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए वित्त मंत्री ने सोमवार को जीएसटी से जुड़े चार विधेयक लोकसभा में पेश किए थे। जिसपर बुधवार को लोकसभा में चर्चा होनी है।

इन पर संसद की मुहर और राज्य जीएसटी विधेयक को सभी राज्यों की विधानसभाओं में मंजूरी मिलने के बाद पूरे देश में जीएसटी व्यवस्था को लागू करने की विधायी प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। सरकार का प्रयास 1 जुलाई से देश में जीएसटी लागू करने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed