फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GSLV Mk-3 will take human in space in upcoming three years : ISRO Chief

अगले तीन साल में मानव को अंतरिक्ष में ले जाएगा जीएसएलवी मार्क-3

Thu, 15 Nov 2018 05:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा Updated Thu, 15 Nov 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
GSLV Mk-3 will take human in space in upcoming three years : ISRO Chief

स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन वाले जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट की दूसरी सफल उड़ान के बाद इसरो के वैज्ञानिकों के हौसले बुलंद हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन के. सिवन ने बुधवार को उड़ान के बाद घोषणा की कि मार्क-3 का पहला अधिकृत मिशन जनवरी, 2019 में चंद्रयान-2 होगा।

विज्ञापन


सिवन ने बुधवार को मार्क-3 की उड़ान के बाद कहा, मिशन टीम सही राह पर है और पहले से ही काम कर रही है। उन्होंने स्पष्टतौर पर कहा कि यह शानदार लांच व्हीकल अगले तीन साल में अंतरिक्ष में किसी भारतीय मानव को ले जाने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन

श्रीहरिकोटा से ही उड़ान भरेगा गगनयान

उन्होंने कहा, इसरो ने देश के इस महत्वाकांक्षी अभियान के लिए 2021 का लक्ष्य तय किया है, जिसमें हम दिसंबर, 2020 में पहला मानवरहित गगनयान अंतरिक्ष में भेजने के लिए तैयार हैं। सिवन ने कहा, हम अंतरिक्ष में मानव भेजने से पहले कम से कम दो मानवरहित विमान भेजकर तैयारी परखना चाहते हैं। 

जब उनसे पूछा गया कि गगनयान कहां से भेजा जाएगा तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह श्रीहरिकोटा से ही उड़ान भरेगा। हालांकि उन्होंने इसके लिए यहां के लांच पैड में कुछ जरूरी तब्दीलियां करने की आवश्यकता जताई।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल स्वतंत्रता दिवस पर देश के नाम संबोधन में घोषणा की थी कि भारत अपना पहला अंतरिक्षयात्री 2022 में गगनयान के जरिए भेजने की कोशिश करेगा। यदि यह अभियान सफल हुआ तो भारत अंतरिक्ष में मानव भेजने वाला दुनिया का महज चौथा देश बन जाएगा।  

नए साल तक हर 5वें दिन एक अंतरिक्ष मिशन लांच करेगा इसरो

इसरो ने अपने लिए नए साल की पहली सुबह तक बहुत ही व्यस्त कार्यक्रम तय किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का लक्ष्य अगले 47 दिन में 10 अंतरिक्ष मिशन लांच करने का है। इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने बुधवार को जनवरी 2019 में चंद्रयान-2 (लूनर लैंडर) छोड़ने की तैयारी से पहले की व्यस्तता की जानकारी सभी को दी।

सिवन ने जीएसएलवी मार्क-3 की सफल उड़ान के मौके पर बताया कि चंद्रयान-2 को लांच करने से पहले हम हर हाल में 10 अंतरिक्ष मिशन पूरे करने हैं। इसरो को 6 सेटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित करनी हैं, जबकि 4 लांच व्हीकल मिशन हैं। उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर हमारे सामने बहुत बड़ा लक्ष्य है।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति नायडू ने इसरो को दी बधाई

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बधाई देते हुए कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों को आज जीसेट-29 कम्युनिकेशन सेटेलाइट के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई। इस सेटेलाइट से जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व राज्यों के दुर्गम इलाकों में ब्राडबैंड कनेक्टिीविटी देने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed