फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   group of ministers for gst appellate tribunal to suggest necessary changes in law

GST: दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में बनाया गया जीओएम, कानून में आवश्यक बदलावों को लेकर देगा सुझाव

Fri, 08 Jul 2022 08:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 08 Jul 2022 08:58 PM IST
सार

अपीलीय न्यायाधिकरण के गठन के बारे में कई राज्यों ने अलग-अलग चिंताएं जाहिर की हैं। इन चितांओं का समाधान करने के लिए ही जीएसटी काउंसिल मे पिछले सप्ताह जीओएम बनाने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
group of ministers for gst appellate tribunal to suggest necessary changes in law
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala

विस्तार

जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) की स्थापना के लिए कानून में आवश्यक बदलावों के बारे में सुझाव देने के लिए एक जीओएम का गठन किया है। जीएसटी काउंसिल द्वारा गठित इस जीओएम की अध्यक्षता  हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, अपीलीय न्यायाधिकरण के गठन के बारे में कई राज्यों ने अलग-अलग चिंताएं जाहिर की हैं। इन चितांओं का समाधान करने के लिए ही जीएसटी काउंसिल मे पिछले सप्ताह जीओएम बनाने का फैसला किया था। 
विज्ञापन


जीओएम के नियम और शर्तों के मुताबिक , हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता वाली यह समिति जीएसटी अधिनियम में आवश्यक संशोधन की सिफारिश करेगी। बता दें कि इस समिति में छह सदस्य होंगे। कानूनों में बदलाव के सुझावों के साथ ही ये समिति यह भी तय करेगा कि सभी संशोधन न्यायाधिकरण की स्थापना से संबंधित विभिन्न अदालती फैसलों के अनुरूप हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता वाली यह समिति 31 जुलाई तक जीएसटी काउंसिल को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed