फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Green signal to trains: Unlock process started in states, now travel in the country will pick up speed with increasing number of trains

ट्रेनों को हरी झंडी: राज्यों में अनलॉक प्रक्रिया शुरू, अब रफ्तार पकड़ेगा देश

Mon, 14 Jun 2021 12:53 AM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 14 Jun 2021 12:53 AM IST
सार

रेलवे जल्द ही 100 से ज्यादा ट्रेनों को फिर शुरू करने पर विचार कर रहा है। कैंसल ट्रेनों को हरी झंडी मिल चुकी है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। 
 

विज्ञापन
Green signal to trains: Unlock process started in states, now travel in the country will pick up speed with increasing number of trains
सांकेतिक चित्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद धीरे-धीरे कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में रेलवे ने लॉकडाउन के दौरान निरस्त की गईं कई ट्रेनों को फिर से चलाने की हरी झंडी दे दी है। जल्द ही रेलवे 100 से ज्यादा नई ट्रेनें भी शुरू करने पर विचार रहा है। रेलवे का कहना है कि नई ट्रेनों को शुरू करने को लेकर हम राज्यों से लगातार संपर्क में हैं।

विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के अनुसार, भारतीय रेलवे राज्यों में कोरोना संक्रमण पर लगातार नजर बनाए हुए है, जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले कम होते जा रहे हैं वहां राज्य सरकारों से पहले की तरफ ट्रेन सेवा शुरू करने पर चर्चा की जा रही है। कुछ राज्यों की तरफ से फिर से ट्रेने सेवा शुरू करने की मंजूरी मिली है। वहीं कुछ राज्यों से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन


अभी 889 ट्रेनें चल रहीं, 100 और जल्द
हाल ही में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ सुनीत शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, कोरोना संक्रमण के दौर में भी देश मे अभी 889 ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आने वाले चार से पांच दिनों में 100 ट्रेनें फिर से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई-जून में कई ट्रेनें चालू कीं
यात्रियों की जरूरत के अनुसार और राज्यों की अनुमति के बाद ट्रेन सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। मई और जून में हमने कई ट्रेनें शुरू की हैं। इसमें सेंट्रल रेलवे में 197 ट्रेनें, वेस्टर्न रेलवे में 154, नार्दन रेलवे 38 ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 26 क्लोन ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।


यूपी व बिहार के लिए अभी सबसे ज्यादा ट्रेनें
शर्मा ने आगे कहा था कि, कोरोना की दूसरी लहर से पहले हम लगातार ट्रेन सेवाएं बढ़ा रहे थे। मार्च-अप्रैल के समय 1,500 ट्रेनों तक पहुंच गए थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण और राज्यों की पाबंदियां के चलते ट्रेनों को कम करना पड़ा। अभी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए सबसे ज्यादा ट्रेनें चलाई जा रही हैं। फ्लेक्सी फेयर वाली कम दूरी की ट्रेनों को लेकर भी हम लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed