फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Great Grandson of Mahatma Gandhi Tushar Gandhi said, Bapu belongs to the humanity

बापू पर किसी का मालिकाना हक नहीं, वह पूरी मानवता की विरासत : तुषार गांधी

Thu, 03 Oct 2019 03:49 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Oct 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
Great Grandson of Mahatma Gandhi Tushar Gandhi said, Bapu belongs to the humanity
महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी - फोटो : एएनआई

महात्मा गांधी 150वीं जयंती पर उनके प्रपौत्र तुषार गांधी ने कहा कि गांधी जयंती पर सभी उनकी विरासत के हिस्से पर दावा करना चाहते हैं और मैं मानता हूं कि सबके पास इसका अधिकार है क्योंकि बापू पूरी मानव जाति के हैं और उनकी विरासत पर किसी का मालिकाना हक नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन



उन्होंने राजनीति को लेकर कहा, कुछ लोग इसे ईमानदारी से करते हैं और कुछ लोग नहीं। बापू को लेकर की जा रही हर तरह की राजनीति और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रदर्शन निष्ठाहीन है, लेकिन मैं यह नहीं मानता कि इस निष्ठाहीनता से किसी को बेवकूफ बनाया जा सकता है। यह सब करने के बाद, आप यह नहीं कह सकते कि कोई व्यक्ति दूसरे से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुषार गांधी मे कहा, जहां तक बापू के राजनीतिक शोषण का सवाल है, सब एक जैसे हैं। अगर उन्होंने बापू का सम्मान किया होता तो हम इस तरह की राजनीति और देश के ये हालात नहीं देख रहे होते। मैं बापू की राजनीतिक भक्ति को बिलकुल महत्व नहीं देता। 

स्वच्छ भारत अभियान को लेकर तुषार गांधी ने कहा, इस अभियान की प्रशंसा करनी चाहिए क्योंकि बापू ने कहा था कि सफाई ईश्वर की भक्ति है, लेकिन बापू की सफाई केवल बाहरी नहीं थी, उनके सफाई करने का मतलब आत्मा और मस्तिष्त की शुद्धता से था, जो कि काफी महत्वपूर्ण है।


उन्होंने कहा, देश में गलियों और सड़कों की कितनी भी सफाई कर ली जाए लेकिन इससे देश की मानसिकता साफ नहीं होगी और इसीलिए यह जरूरी है। स्वच्छ भारत अभियान एक औपचारिकता की तरह हो गया है और मुझे नहीं लगता है जब कोई चीज औपचारिकता हो जाती है, तो इसमें ईमानदारी बची रहती होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed