वैक्सीन वितरण व्यवस्था मजबूत करने के लिए ग्रांड चैलेंज की शुरुआत, लाखों जीतने का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ 'कोविन' ( CoWIN) चैलेंज की शुरुआत करने का एलान किया है। यह चैलैंज कोविड वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क (CoWIN) की व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा जिसे राष्ट्रीय स्तर पर कोविड वैक्सीन वितरण व्यवस्था के लिए तंत्र को प्रभावी रूप से रोलआउट करने और बढ़ाने में इस्तेमाल किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार इस ग्रांड चैलैंज के विजेताओं को कुल 3.85 करोड़ रुपये तक के उपहार मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस संबंध में कहा, 'भारत के इनोवेटर्स ने कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं पूरे देश में शुरू किए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम के लिए कोविन प्लेटफॉर्म को मजबूती देने के लिए शुरू किए गए इस ग्रांड चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए देश के सभी इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स को आमंत्रित करता हूं।'
India‘s innovators have played a crucial role in our fight against COVID19.
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) December 23, 2020
I invite innovators and startups for grand challenge to strengthen CoWIN platform for roll out of COVID19 vaccination program across India. https://t.co/wyZTLXjT4R
प्रसाद ने कहा कि इस चैलैंज में इनोवेटिव स्टार्टअप्स और उभरते तकनीकी विशेषज्ञों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इच्छुक लोग इस वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण 23 दिसंबर से शुरू होगा और इसकी अंतिम तारीख 15 जनवरी होगी। शीर्ष पांच आवेदकों को कोविन एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वह प्लेटफॉर्म के साथ अपने समाधानों की प्रभाविता सिद्ध करेंगे।
इस संबंध में प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस चरण के लिए चयनित किए गए सभी आवेदकों के पास दो लाख रुपये जीतने का मौका होगा। एक बार जब आवेदकों का समाधान ओपन एपीआई के माध्यम से प्लेटफॉर्म के साथ एकीकृत हो जाएगा, तब उसकी मजबूती और मापनीयता का मूल्यांकन किया जाएगा। चैलेंज के शीर्ष दो प्रतिभागियों को क्रमश: 40 लाख और 20 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।